
पतियाला (पंजाब) – यदि वर्ष १९७१ में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय मैं प्रधानमंत्री होता, तो पाकिस्तान से कर्तारपूर साहिब वापस लेता, ऐसा वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दिया । वे यहां पर आयोजित एक प्रचारसभा को संबोधित कर रहे थे । जब देश का विभाजन हुआ, तब कर्तारपूर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पास गया । कर्तारपूर साहिब गुरुद्वारा भारत की सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि,

१. देश के विभाजन के लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है ।
२. ७० वर्षों से हम कर्तारपूर साहिब गुरुद्वारा दूरबीन से देख रहे थे । वर्ष १९७१ में यह गुरुद्वारा भारत में आ सकता था । कांग्रेस ने इतना भी नहीं किया; परंतु वर्ष २०१९ में हमारी सरकार ने कर्तारपूर साहिब तक जाने का मार्ग खुला किया ।
३. पंजाब में नशीली पदार्थों के माफिया और ‘शूटर्स गैंग’ का राज्य चल रहा है । मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल दस्तावेजों में मुख्यमंत्री हैं । पंजाब की परिस्थिति से उन्हें कुछ लेनादेना नहीं है । ऐसी परिस्थिति में पंजाब का विकास कैसे हो सकता है ?
CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना