Trudeau On Nijjar Murder : ‘कनाडा कानून का पालन करने वाला देश है !’ – प्रधानमंत्री ट्रूडो।

निज्जर हत्याकांड में ३ भारतीय गिरफ्तार !

ओटावा (कनाडा) – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में ३ भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद आया है। उन्होंने कहा, “कनाडा कानून का पालन करने वाला देश है। यहां एक मजबूत और स्वतंत्र न्यायपालिका है। कनाडा पुलिस ने इस मामले में करणप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराद को गिरफ्तार किया है।

हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। जांच इन ३ लोगों तक ही सीमित नहीं है, यह जारी रहेगी। सिख समुदाय में असुरक्षा बढ रही है।

संपादकीय भूमिका 

क्या दूसरे देशों में राष्ट्र-विरोधी लोगों को शरण देना वैध है ? क्या दूसरे देश में अशांति फैलाना कानून का उल्लंघन नहीं है ?