सनातन संस्था की रजत जयंती के अवसर पर २१ अप्रैल को पुणे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन  !

‘सनातन गौरव शोभायात्रा’ के बारे में जानकारी देने के लिए पुणे में पत्रकार परिषद 

हिन्दू जनजागृति समिति के प्रांत संगठक श्री सुनील घनवट, सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस, संबोधित करते हुए चैतन्य तागडे एवं अधिवक्ता मंगेश जेजुरिकर

पुणे, १९ अप्रैल (समाचार) – सनातन धर्म की महिमा व गौरव वृद्धिंगत करने के लिए २१ अप्रैल को पुणे नगर में सनातन धर्म की सेवा और कार्य, सर्व लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सनातन गौरव शोभायत्रा’ का आयोजन किया गया है। सनातन संस्था की स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती मनाई जा रही है और उसी के एक भाग के रूप में इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने आवाहन किया कि धर्म प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ-साथ सभी हिन्दू भाई-बहनों से अनुरोध है कि वे जाति, दल एवं संप्रदाय को भूलकर इस आयोजन में बडी संख्या में भाग लें। । वह पुणे के पत्रकार भवन में आयोजित एक पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे। इस प्रेस वार्ता में हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ प्रांत संगठक श्री. सुनील घनवट, ‘श्री खंडोबा देवस्थान एवं  लिंग कडेपत्थर ट्रस्ट जेजुरी संस्थान’ के विश्वस्त अधिवक्ता मंगेश जेजुरिकर और श्री. चैतन्य तागडे व अन्य उपस्थित थे। पत्रकार परिषद में पत्रकारों को सनातन संस्था के व्यापक कार्यों की जानकारी दी गयी।

श्री चेतन राजहंस ने आगे कहा,

१. सनातन धर्म के प्रति समाज में अज्ञानता है। वास्तव में सनातन धर्म सदा से ही सर्व कल्याणकारी धर्म रहा है, वहीं कुछ असामाजिक शक्तियां इसे समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही हैं। कुछ धर्म विरोधी शक्तियां सनातन धर्म की आलोचना करती हुई पाई जाती हैं।

२. यह सब त्वरित बंद करने के उद्देश्य से शोभायात्रा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन होगा।

३. चिरंतन आनंद प्राप्ति के लिए अध्यात्म का आचरण करना होगा। इस शोभायात्रा में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकता है।

शोभायात्रा सनातन धर्म की है ! – श्री चैतन्य तागडे, सनातन संस्था

शोभायात्रा महाराणा प्रताप उद्यान से प्रारंभ होगी और डेक्कन में विमलाबाई गरवारे प्रशाला के परिसर में समाप्त होगी। इस महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली ५० से अधिक धर्माभिमानी दल , २० से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, संप्रदायों, मंडलों, मंदिरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यह शोभायात्रा सनातन धर्म की महिमा बढाएगी! – श्री सुनील घनवट, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ प्रांत संगठक, हिन्दू जनजागृति समिति

वर्तमान में राष्ट्र और धर्म पर आक्रमण हो रहे हैं, साथ ही देवतोओं का अपमान, संतों पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं। इन सबको रोकने के लिए हिंदू जनजागृति समिति लगातार काम कर रही है।हिन्दू जनजागृति समिति सनातन संस्था के कार्यों का समर्थन करती है। यह शोभायात्रा सनातन धर्म का गौरव बढाएगी।

‘श्री खंडोबा देवस्थान और लिंग कडेपत्थर ट्रस्ट जेजुरी संस्थान’ के विश्वस्त अधिवक्ता मंगेश जेजुरीकर ने कहा, ‘हम इस शोभायात्रा का पूरा समर्थन करते हैं।’