सर्वोच्च न्यायालय ने निजी चिकित्सालयों को फटकारा !

नई देहली – सर्वोच्च न्यायालय ने निजी चिकित्सालयों को फटकारते हुए कहा, ‘पूरे देश के कुछ निजी चिकित्सालय सरकारी अनुदान पर भूमि लेते हैं । उस पर चिकित्सालयों का निर्माण करते हैं, साथ ही इन चिकित्सालयों में २५ प्रतिशत ‘बेड्स’ निर्धन जनता के लिए आरक्षित करने का आश्वासन देते हैं; परंतु यह आश्वासन कभी भी पूरा नहीं करते । ऐसा हमने कईबार देखा है ।’ नेत्ररोग उपचारों के लिए पूरे देश में एकसमान शुल्क निश्चित करने के केंद्र सरकार के निर्णय को चुनौती देनेवाली ‘ऑल इंडिया ओप्थॅल्मोलॉजिकल सोसाइटी’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उपरोक्त टिपण्णी की है । ‘सोसायटी’ ने कहा है कि विशेषज्ञों का शुल्क एवं सामान्य डॉक्टर का शुल्क एकसमान नहीं हो सकते ।
संपादकीय भूमिकान्यायालय को ऐसे चिकित्सालयों को केवल फटकार कर छोड देने की अपेक्षा उनसे आश्वासनों एवं नियमों की पूर्ति हो, इसलिए कठोर नीति अपनाकर आदेश देना चाहिए, ऐसा ही आम-जनता को लगता है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !