
देहली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर अमेरिका को चिंता होने का कोई कारण नहीं था; परंतु सदैव की भांति भारत के अंतर्गत प्रकरण में उसने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया ही ! अमेरिका ने यह अपेक्षा व्यक्त की है कि केजरीवाल प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी पद्धति से तथा शीघ्रता से कानूनी प्रक्रिया होनी चाहिए । अमेरिका को केजरीवाल से इतना प्रेम होने का क्या कारण है ? कुछ दिन पूर्व प्रवर्तन निदेशालय ने (‘ईडी’ ने) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था; परंतु उस समय अमेरिका ने सोरेन के प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी आदि प्रक्रिया होने के संबंध में कुछ नहीं कहा था । केजरीवाल का उपद्रव मूल्य सोरेन से अधिक है, यह अमेरिका को ज्ञात है । भारत के प्रत्येक प्रकरण में अमेरिका को रुचि होती ही है, ऐसा नहीं है । जिस प्रकरण के कारण अमेरिका का हित संकट में आ सकता है, उसकी ओर वह सूक्ष्म दृष्टि से देखती है, ऐसा हम कह सकते हैं । ‘केजरीवाल को गिरफ्तार करने के उपरांत अमेरिका इतनी बेचैन क्यों ?’, यह जानना हो, तो हमें अमेरिका एवं केजरीवाल की ‘समानता’ को समझना होगा ।
जिन बातों अथवा समस्याओं के कारण भारत का हित बाधित हो सकता है, ऐसी बातों का केजरीवाल ने समर्थन किया । कृषि कानून, नागरिकता संशोधन (सीएए), ये कानून भारतीयों के हित में थे; परंतु उससे केजरीवाल को उदरशूल हुआ । ‘सीएए’ का विरोध करनेवाले समाजविरोधी घटक जब शाहीनबाग में धरना देकर बैठे थे, उस समय केजरीवाल ने उनके लिए कालीन बिछाई । उनका विरोध करने के स्थान पर उनकी मांगों का समर्थन किया । यही बात कृषि कानूनों के समय हुए विरोध में भी सामने आई । अमेरिका ने भी ‘सीएए’ एवं कृषि कानूनों का विरोध किया है । वर्तमान में विवशता के कारण अमेरिका ने भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित किए हैं; परंतु इसके आधार पर हम ‘अमेरिका भारत का मित्र देश है’, ऐसा नहीं कह सकते । इसलिए जब भारत विरोधी घटकों पर शिकंजा कसा जाता है, तब अमेरिका को उससे कष्ट होता है । इन सभी बातों पर विचार करते हुए केजरीवाल एवं शराब घोटाले तक ही यह चर्चा सीमित नहीं रहनी चाहिए । आप की सरकार ने ईडी के कुछ अधिकारियों के चल दूरभाष ‘टैप’ करने का प्रयास किया था, यह भी जानकारी सामने आई है । ‘भ्रष्टाचार के विरोध में मजबूत आवाज’ के रूप में केजरीवाल ने अपनी पहचान बनाई । जिन्होंने भ्रष्टाचार के निर्मूलन के लिए राजनीति में प्रवेश किया, उस दल के ही अनेक मंत्री आज भ्रष्टाचार के प्रकरण में कारागृह में हैं । आप के विषय में जो कुछ तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे इस दल के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या किसी के साथ हितसंबंध हैं ?, इसकी भी पडताल करने का समय आ चुका है । इस दल का तथा उसके नेताओं का ‘सूत्रधार’ कौन है ?’, यह भी सामने आना चाहिए ।
भारत की भूमि का महत्त्वपूर्ण !
वैश्विक राजनीति पर अपना प्रभाव सदैव बना रहे, इसके लिए अमेरिका ने अनेक उपद्रव किए हैं । जिन देशों के आंतरिक प्रकरणों में उसने हस्तक्षेप किया, उस देश की स्थिति दयनीय हुई, यह इतिहास है । अफगानिस्तान भले ही इसका ताजा उदाहरण हो; परंतु लेबनान, सीरिया एवं ईरान के उदाहरण भी यहां लिए जा सकते हैं । रूस द्वारा युद्ध घोषित किए जाने पर अमेरिका ने यूक्रेन को किस प्रकार उसके हाल पर छोड दिया, यह संपूर्ण विश्व ने देखा है । अमेरिका को भारत को भी अपने नियंत्रण में रखना है; परंतु वह संभव न होने के कारण वह अलग प्रकार से प्रयास करता दिखाई दे रहा है । वर्तमान स्थिति में अमेरिका द्वारा खालिस्तानी आतंकियों को दिया जा रहा अभय उसकी कुटिल राजनीति का एक अंग है । अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार डाला तथा इस माध्यम से ‘हम आतंकियों को करुणा नहीं दिखाएंगे’, यह उसने दिखा दिया; परंतु यही अमेरिका खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के संदर्भ में भारत को सुनाती है । इतना ही नहीं, अमेरिका स्थित भारत के उच्चायुक्तालय पर जब खालिस्तानी आतंकवादियों ने आक्रमण किया, तब अमेरिका उनके विरुद्ध ठोस नीति नहीं अपनाती । अमेरिका की इच्छा हो, तो वह वहां कार्यरत खालिस्तानियों को झटका दे सकता है; परंतु उसे खालिस्तानियों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत को अशांत रखना है । अमेरिका उसी की भूमि में खालिस्तानवाद का पोषण करता है । खालिस्तानवादियों के सूत्र पर कैनडा एवं अन्य पाश्चात्य देशों को साथ लेकर अमेरिका भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने का प्रयास करता है, यह उजागर सत्य है ।
जर्मनी ने जब केजरीवाल प्रकरण में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, तब भारत ने आक्रामक होकर उसके कान पकड लिए थे । अमेरिका द्वारा केजरीवाल के संदर्भ में वक्तव्य दिए जाने के उपरांत भारत ने अमेरिका के राजदूत को बुलाकर उससे स्पष्टीकरण पूछा । क्या इस प्रकरण में भारत अधिक आक्रामक नीति अपनाएगा ?, इसकी ओर सभी का ध्यान है ।
आप एवं खालिस्तानी !

आप एवं खालिस्तानियों के संबंध अब छिपे नहीं रहे हैं । केजरीवाल की गिरफ्तारी के उपरांत अमेरिका में रहनेवाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने केजरीवाल की सच्चाई उजागर की । उसने आप सरकार की स्थापना के लिए केजरीवाल को १३३ करोड रुपए देने का दावा किया है । पन्नू ने यह भी कहा है कि केजरीवाल ने आप की सरकार बनते ही गिरफ्तार आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर को छोडने का वचन दिया था । पन्नू ने जब खुलेआम ऐसे वक्तव्य दिए हैं, तब आपवालों ने आगे आकर इन सूत्रों का खंडन नहीं किया है । पिछले चुनाव प्रचार के समय आपवालों ने खालिस्तानवादियों के घर में निवास किया था, यह भी आरोप आप पर लगा था । आतंकियों के साथ संबंध रखनेवाला राजनीतिक दल देश की राजधानी में सत्ता पर होना लज्जाजनक है । जहां आप के एक के पश्चात एक घोटाले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इस दृष्टि से भी उसकी जांच होकर सच्चाई सामने आना आवश्यक है ।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के उपरांत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी जो गूंज उठ रही है, उसके पीछे गर्भित अर्थ है । केजरीवाल की गहन जांच होकर उनके अन्य देशों से अथवा वहां के राजनेताओं के साथ हितसंबंध सामने आए, तो उन देशों की मानहानि हो सकती है । वह न हो; इसीलिए तो ये देश भारत पर दबाव नहीं बना रहे हैं, इस संभावना को भी अस्वीकार नहीं किया जा सकता । भारतविरोधी घटकों को साथ लेकर भारत को झुकाने का विदेशी शक्तियों का यह षड्यंत्र उजागर होना आवश्यक है !
| भारत का मित्र देश होने का नाटक कर भारतविरोधी गतिविधियां चलानेवाले अमेरिका को उसे समझ में आनेवाली भाषा में ही उत्तर देना आवश्यक ! |


‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis