राशनकार्ड पर व्हिस्की तथा बिअर दूंगी !

चंद्रपुर – चंद्रपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिए खडीं अखिल भारतीय मानवता दल की प्रत्याशी वनिता राऊत ने मतदाताओं को आश्वासन दिया है कि वे चुनाव जीतेंगी, तो राशनकार्ड पर व्हिस्की और बिअर दिलवाएंगी । देशी शराब पीने वाले गरीबों को भी अच्छी शराब मिले, इसके लिए उन्होंने यह आश्वासन दिया है, ऐसा उनका कहना है ।
वर्ष २०१९ में राऊत ने चिमूर विधानसभा का चुनाव लडा था । उस समय उन्होंने आश्वासन दिया था, ‘गांव जहां, दारू की दुकान वहां ।’ किंतु, चंद्रपुर की जनता ने उनके इस आश्वासन का समर्थन नहीं किया, इसलिए वे हार गई थीं । (जनता के लिए हितकारी कार्य करना तो दूर रहा, उलटे उसे नशे की ओर ढकेलना कितना उचित होगा ? समझदार जनता इस बात पर निश्चित विचार करेगी ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाजनता को क्या देना चाहिए, यह भी जिन्हें पता नहीं, ऐसे लोग प्रत्याशी बने हैं ! |
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !