|

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित करके जिला प्रशासन तथा ईदगाह मस्जिद समिति को चेतावनी दी है । पांडेय ने कहा कि १ तथा २ अप्रैल को सप्तमी तथा अष्टमी है । उस दिन हिन्दू मस्जिद परिसर में स्थित कृष्ण कूप की पूजा करने आएंगे । अगर किसी में साहस है तो रोक ले । हम निश्चित ही वहां पूजा करेंगे । पूजा करना हमारा अधिकार है । हमने ५ मार्च को जिला अधिकारी से अनुमति मांगी थी । अभी तक हमें इस संदर्भ में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है । तथापि हम रुकने वाले नहीं हैं ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तथा शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा पुलिस तैनात है । दोनों परिसरों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाती है । दोनों परिसरों में भ्रमणभाष (मोबाइल फोन) प्रतिबंधित हैं । ट्रस्ट द्वारा पांडेय का यह वीडियो प्रसारित करने के उपरांत जिला प्रशासन ने सतर्कता बढा दी है ।
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।