|

भरतपुर (राजस्थान) – राज्य में सत्संग के नाम पर हिन्दुओं को पैसे तथा राशन का प्रलोभन देकर ईसाई बनाने के कई प्रकरण सामने आए हैं । उजागर हुआ है कि इस धर्म परिवर्तन के पीछे इटली के एक संगठन का हाथ है । राजस्थान के कई गांवों में धर्मांतरण केंद्र चल रहे हैं । यह भी जानकारी सामने आई है कि भरतपुर में लगभग २० हजार हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया है ।
धर्मांतरण की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन !
धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की जातीं थीं । इन प्रार्थना सभाओं में आए हिन्दुओं को राशन दिया गया. आश्वासन दिया गया कि उनके ’रोग ठीक हो जाऐंगे’। जरूरतमंद हिन्दुओं की आर्थिक समस्याएं भी छुडाई जा रही थीं । निर्धनों के बैंक खातों में लाखों रुपए सहायता राशि भेजने का प्रलोभन दिया जा रहा था । छोटी-छोटी प्रार्थना सभाओं से आरंभ कर यह खेल बड़े-बड़े फार्म हाउस, रिसॉर्ट्स, होटलों तक पहुंच गया था । यहां बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था । इस पूरे प्रकरण के सामने आने के उपरांत जांच आरंभ कर दी गई है । इसके लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है ।
धर्मांतरण के लिए २ लाख से ५ लाख रुपए का प्रलोभन !
स्थानीय लोगों ने कहा कि हिन्दुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए २ लाख रुपए से ५ लाख रुपए तक दिए जाते हैं । पूर्व सरपंच तुहीराम ने कहा कि उन्होंने पहले ही धर्मांतरण के कृत्यों में लिप्त लोगों को चेतावनी दी थी; लेकिन उन्होंने वह नहीं माना ।
धर्मांतरण का ’इटली कनेक्शन’!
भरतपुर में चल रहे ईसाई मिशनरी के इस खेल में ‘लभाना मंत्रालय’ का नाम सामने आया है । लभाना मिनिस्ट्री इटली का एक संगठन है । वे ईसाइयों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है । भरतपुर में पिपला, कंजोली, गुंडवा, बढेरा, नोह बहमड़ी, बहनेरा, रूपवास, गाघीना, बयाना आदि स्थानों पर ईसाई धर्मांतरण केंद्र चल रहे हैं ।
पादरी बजिंदर सिंह है मुख्य आरोपी !
(पादरी का अर्थ है धर्मप्रचारक)
११ फरवरी को भरतपुर के एक होटल में पुलिस ने ईसाई मिशनरियों के धर्म परिवर्तन के बडे षडयंत्र को नाकाम कर दिया । उस कार्यक्रम में ३५० से ५०० लोग सहभागी थे । पादरी बजिंदर सिंह सीधे चंडीगढ़ से कार्यक्रम में जुडे हुए थे । विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिखाकर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था । इस कार्यक्रम के आयोजक कुँवर सिंह तथा शैलेन्द्र सिंह को राजस्थान पुलिस ने बंदी बनाया है । आरोपियों ने अकेले भरतपुर में २० हजार से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है ।
संपादकीय भूमिका
|
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।