केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन् का कांग्रेस पर प्रहार !

नई देहली – ८ फरवरी को लोकसभा में अर्थव्यवस्था के विषय में श्वेतपत्र (किसी महत्त्वपूर्ण विषय के संदर्भ में प्रस्तुत की गई जानकारी) प्रस्तुत किया गया था । ९ फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन् ने संसद को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब पांचवे स्थान पर पहुंच गई है । संयुक्त विकास गठबंधन के (‘यूपीए’के) कार्यकाल में अर्थव्यवस्था का स्तर बढाने हेतु विशेष कुछ नहीं किया गया । उनके १० वर्ष के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था अत्यंत नाजूक स्थिति में थी । कोयला घोटाले में किसके हाथ काले हुए ?, वह देखिए । हमारे प्रधानमंत्री ने आपकी चूक में सुधार किया है ।
(सौजन्य : DD News)
सीतारामन् द्वारा रखे गए महत्त्वपूर्ण सूत्र !
१. हमने हमारे १० वर्ष के कार्यकाल में भारती अर्थव्यवस्था को विश्व की प्रथम ५ अर्थव्यवस्था में लाकर खडा कर दिया है । हमने जो श्वेतपत्र रखा है, उसे दायित्वपूर्ण पद्धति से रखा है ।
२. ‘यूपीए’के कार्यकाल में राष्ट्रकुल प्रतियोगिता घोटाला, कोयला घोटाला आदि अनेक घोटाले हुए, जिससे देश की प्रतिमा धूमिल हुई ।
३. कोयला घोटाले के कारण देश को बहुत बडी हानि पहुंची । उसके कारण लंबे समयतक देश में कोई भी नया रोजगार उत्पन्न नहीं हो सका । उस समय हमें कोयला भी बाहर से मंगवाना पडता था ।
४. हमारी सरकार सत्ता में आने पर कोरोना महामारी का संकट आया; परंतु तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने इस संकट का सफलतापूर्वक सामना कर हम अर्थव्यवस्था को ११ वें स्थान से ५ वें स्थान पर ले आए । अभी भी हम अपनी अर्थव्यवस्था को बल दे रहे हैं ।
५. आज का विरोधी दल मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !