धर्म के क्षेत्र में किए कार्य हेतु किया गया सम्मान !

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी को ‘अखिल भारतीय सारस्वत परिषद, वाराणसी’ के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया । धर्म के क्षेत्र में उनके विशेष कार्य हेतु उन्हें परिषद की ओर से ‘भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह’ में सम्मानपत्र एवं अन्य भेंटवस्तुएं प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन २७ जनवरी को यहां के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया था ।

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के मान्यवरों को आमंत्रित किया गया था । शिक्षा, धर्म, प्रशासन, अभिनय, चिकित्सा, विज्ञान, योग, पत्रकारिता, समाज एवं युवा, इन क्षेत्रों में विशेष कार्य करनेवाले ३४ मान्यवरों को सम्मानित किया गया । सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी को इस कार्यक्रम में धर्म के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्य हेतु आमंत्रित किया गया था ।
अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विवेकानंद तिवारी, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में अल्मोडा (उत्तराखंड) के जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडे ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी मान्यवरों का अभिनंदन किया । उत्तर प्रदेश के आयुषमंत्री श्री. दयाशंकर मिश्रा इस कार्यक्रम में उपस्थित थे, साथ ही व्यासपीठ पर अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य श्री. टेकनारायणजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. श्रीकृष्ण अगरवाल तथा महासचिव प्रा. जे.एस. त्रिपाठी उपस्थित थे । इस अवसर पर सत्यपाल यादव एवं शिमला विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद तिवारी द्वारा लिखित ११ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी