(पी.एफ.आई. अर्थात पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया)

तिरुवनंतपुरम (केरल) – केरल में भाजपा के नेता रंजीत श्रीनिवास की १९ दिसंबर ,२०२१ के दिन उनके अलाप्पुझा स्थित घर में निशृंस हत्या कर दी गई थी । इस हत्या में १५ आरोपियों को दोषी ठहराकर फांसी का दंड सुनाया गया है । आरोपियों के नाम अजमल, अनूप, मोहम्मद असलम, अब्दुल कलाम उपनाम सलाम, सफरुद्दीन, मंशद जसीब राजा, नवाज, समीर, नजीर, अब्दुल कलाम, जाकिर हुसैन, शाजी, नैसम और शेरनास अशरफ हैं ।
सभी आरोपी प्रतिबंध जिहादी आतंकवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य थे । मावेलीक्कर जिला न्यायालय ने उन्हें दंड सुनाया है । १५ में से ८ आरोपी प्रत्यक्ष हत्या करने में सहभागी थे, तो अन्य आरोपियों ने इस अपराध में मुख्य आरोपियों की सहायता की थी ।
Kerala | BJP leader Ranjith Srinivasan Murder Case: 15 accused awarded capital punishment by Mavelikkara Additional Sessions Court
— ANI (@ANI) January 30, 2024
यह दुर्लभ से दुर्लभ प्रकरण ! – रंजीत की पत्नी लिशा
रंजीत की पत्नी लिशा ने इस दंड पर समाधान व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि, यह केवल एक हत्या का प्रकरण नहीं, तो दुर्लभ से दुर्लभ प्रकरण है । मेरी आंखों के सामने मेरे पति पर आक्रमण किया और उनकी निशृंस हत्या कर दी गई ।
संपादकीय भूमिकाइसे कहते हैं कठोर दंड! हिंदुत्वनिष्ठों की हत्या करने वालों को यही दंड मिलना चाहिए । अब इस दंड पर तत्काल कार्यवाही होने के लिए प्रयत्न होना आवश्यक है, अन्यथा पहले के अनुभवों को देखते जिहादी यह दंड रद्द करने का जोर-शोर से प्रयत्न करेंगे, यह भी निश्चित है ! |
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न