
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराममंदिर में श्रीरामलला के विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए ८ से १० हजार अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है । इन सबको उस दिन प्रसाद के रूप में मंदिर निर्माण करते समय निकली मिट्टी को प्रसाद के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट देनेवाला है । इसी के साथ १०० ग्राम मोतीचूर के लड्डू और तुलसी का एक पत्ता डिब्बे में भरकर दिया जाएगा । सरयू नदी के जल से भरी एक बोतल भी दी जाएगी । दूसरी ओर, वर्षों से धार्मिक ग्रंथों का प्रकाशन करने वाली ‘गीता प्रेस’ ने निमंत्रित अतिथियों को भेंट के रूप में धार्मिक ग्रंथ भेजा है । श्रीराममंदिर के लिए अनेक लोग भेंट वस्तुएं भेज रहे हैं । इसी प्रकार लोग श्रीराम के लिए धोती, पैंट-शर्ट; सीतामाता के लिए चूड़ियां, बिंदी, कान के कुंडल भी भेंट के रूप में भेज रहे हैं ।
FSSAI Notice : खाद्य पदार्थों की बिक्री हेतु भ्रामक दावे : ८ संस्थानों को नोटिस
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
विशेष न्यायालय ने पुलिस उपाधीक्षक की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी !
तुलजापुर के छत्रपति संभाजी महाराज बसस्थानक (पुराना) में असुविधाओं के कारण यात्रियों को कष्ट ।
बाबर, अकबर, हुमायूं आदि आक्रमणकारियों का संग्रहालय बनाकर उनके अत्याचारों को प्रदर्शित किया जाए । – Sangeet Singh Som