भाजपा एवं रा.स्व.संघ का प्रकल्प होने की आलोचना !

नई देहली – २२ जनवरी के अयोध्या में श्रीराममंदिर के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस ने उपस्थित न रहने का निर्णय लिया है । उनके नेताओं ने उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है । पार्टी के मुख्य सचिव जयराम रमेश ने एक निवेदन प्रकाशित कर कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट की है । उसमें कहा गया है कि धर्म एक व्यक्तिगत पहलू है; परंतु रा.स्व.संघ एवं भाजपा ने दीर्घकाल से अयोध्या मंदिर का रूपांतरण राजनीतिक प्रकल्प में किया है । केवल राजकीय लाभ के लिए भाजपा एवं संघ के नेताओं के द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है । वर्ष २०१९ के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एवं श्रीराम के लाखों भक्तों का आदर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय पार्टी की नेता सोनिया गांधी एवं लोकसभा के पार्टी के गुटनेता अधीर रंजन चौधरी ने इस कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है ।
संपादकीय भूमिकापूरे विश्व को ज्ञात है कि जिन्हें श्रीराममंदिर भाजपा एवं संघ का प्रकल्प लगता हो, ऐसी कांग्रेस ने मंदिर का निर्माण करने का विरोध किया था । इसलिए कांग्रेस की मूलतः मंदिर निर्मित करने की इच्छा ही नहीं थी । इस कारण उसके नेता मंदिर के उद्घाटन के लिए कैसे जाएंगे ? |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !