|

भोपाल (मध्य प्रदेश) – राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो को सूचना प्राप्त हुई कि ईसाई मिशनरियों द्वारा अवैध रूप से संचालित निजी बालिका सुधार गृह की ६८ में से २६ बालिकाएं कथित सुधार गृह से गायब हैं। इसके उपरांत उन्होंने वहां छापा मारा । उस समय वहां कई अयोग्य वस्तुएं दिखाई दी । उन्होंने यह सूचना ‘एक्स’ पर प्रसारित की है। इस बालिका सुधार गृह में ६ से १८ वर्ष आयु की बालिकाएं रहती हैं। इनमें से अधिकतर बालिकाएं हिन्दू है। बालिकाओऺ के गायब होने के संबंध में बालिका सुधार गृह के निदेशक मैथ्यू ने कहा कि उन्हें लापता बालिकाओऺ के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
अनाथ बेसहारा बच्चों को सरकारी एजेन्सी के रूप में रेस्क्यू कर के लाओ और ग्रूमिंग कर के धर्मपरिवर्तन को प्रेरित करो….
कुछ ऐसा ही है बड़वानी कलेक्टर के इस विज्ञापन का आशय !!!मध्यप्रदेश के भोपाल में अनाथ लड़कियों को गुपचुप ढंग से अवैध बाल गृह में रख कर ईसाई धर्म की प्रैक्टिस… pic.twitter.com/u10WKFYjHN
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) January 7, 2024
(सौजन्य : India Today)
कानूनगो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सडकों पर भटकते हुए मिलने वाली अनाथ हिन्दू बालिकाओऺ को सरकार को सूचित किए बिना इस सुधारगृह में लाकर रखा जाता था और उन्हें ईसाई धर्म का पालन करवाया जाता था। इस संबंध में पुलिस में आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट कराया गया है। यहां अधिकांश ६ से १८ वर्ष आयु की हिन्दू बालिकाएं हैं।
संपादकीय भूमिका
|
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !