
जिनेवा (स्विट्जरलैंड) – पिछले १ माह में विश्वभर में कोरोना महामारी के प्रकरण में ५२% बढत हुई है । इस कालावधि में विश्वभर में कोरोना के कुल ८ लाख ५० सहस्र नए रोगी मिले तथा ३ सहस्र लोगों की कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो गयी है । इसी कालावधि में पिछले माह मृतकों की संख्या में ८% कमी आई है, ऐसी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी ।
कोरोना के कारण अभी तक ७० लाख लोगों की मृत्यु !
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि, कोरोना का विश्वभर में संक्रमण होने से लेकर १७ दिसंबर तक विश्वभर में कोरोना रोगियों की कुल संख्या ७७ करोड से अधिक हो गई है तथा अभी तक ७० लाख लोगों की कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो गई है । विश्व स्तर पर कोरोना के बडी संख्या में नए रोगी मिले हैं जिनमें से १ सहस्र ६०० से अधिक रोगियों की हालत गंभीर है । उन्हें आतिदक्षता विभाग में भर्ती करना पडा है । विश्व स्तर पर कोरोना के प्रकरण में २३% बढत हुई है तथा अतिदक्षता विभाग में रोगियों की संख्या में ५१% की बढत हुई है ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
Corona Virus : आंध्र प्रदेश में २० दिनों के भीतर कोरोना के १२ नए मरीज मिले !
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल