
रांची (झारखंड) – आयकर विभाग द्वारा ६ दिसंबर से कांग्रेस के सांसद धीरज साहू एवं उनके संबंधी तथा मित्रों के ३ राज्यों के १० से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है । उसमें अबतक ३०० करोड रुपए से अधिक की राशि मिली है तथा अभी भी नोटों की गिनती चल रही है । कहा जाता है कि यह राशि ५०० करोड रुपए तक हो सकती है । इन नोटों की गिनती करते समय अबतक नोटों की गिनती करनेवाले ४ यंत्र टूट चुके हैं । इस कारण बडे यंत्र की मांग की गई है । धीरज साहू मद्य निर्मिति कंपनी ‘बलदेव साहू सन्स एंड ग्रुप’ से संबंधित हैं । ओडिशा में इस कंपनी की २५० से अधिक मदिरा की दुकानें हैं । आयकर विभाग की छापेमारी के उपरांत इस कंपनी के बोलंगीर जिले की ४२ दुकानें बंद कर दी गई हैं तथा ‘संलग्न लोगों को आयकर विभाग बंदी बनाकर उनसे पूछताछ करेगा’, इस भय से उसके कर्मचारी पलायन कर गए हैं ।
संपादकीय भूमिकाऐसे भ्रष्ट सांसदों से भरी कांग्रेस को प्रतिबंधित करें ! |
Delhi Congress Protest : प्रधानमंत्री मोदी के आवास के सामने कांग्रेस का आंदोलन ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !