लडकी की मां और उसकी दूसरी लडकी का बलात्कार करने का प्रयास

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – यहां के एक हिन्दू परिवार का सामूहिक धर्मांतरण होने की घटना सामने आई है । यहां एक दरगाह में रहने वाले मौलवी ने हिन्दू परिवार के सदस्यों को दरगाह पर बुलाकर उनका बलपूर्वक धर्मांतरण किया । दरगाह के मौलवी ने परिवार की एक लडकी का बलात्कार किया । इस मौलवी के लडकों ने इस परिवार की महिला और १ लडकी का बलात्कार करने का प्रयास किया । इस प्रकरण में पुलिस ने अपराध प्रविष्ट कर अकरम नामक आरोपी को बंदी बनाया है । पुलिस ने अकरम सहित जुनैद और फैजल के विरोध में अपराध प्रविष्ट किया है ।
पीडित परिवार की महिला ने पुलिस में प्रविष्ट की शिकायत में रखे सूत्र
१. मेरे पिता की प्रयागराज में मिठाई की दुकान है । मुश्ताक नामक मौलवी हमारी दुकान पर आता था । ‘मैं जादूटोना दूर करने का काम करता हूं’, ऐसा बताकर उसने हमें ‘चमत्कारिक दरगाह’ के विषय में जानकारी दी । साथ ही हमें दरगाह जाकर चादर चढाने की सलाह दी ।
२. उसकी बातों से प्रभावित होकर मेरे पिता ने दरगाह पर चादर चढाई । पिता की मृत्यु का भय दिखाकर मौलवी ने इस्लाम स्वीकार करने के लिए विवश किया । सभी को दरगाह पर आना चाहिए, इसके लिए दबाव बनाने लगा । ‘ऐसा न करने पर संपूर्ण परिवार बीमार पडेगा’, ऐसा डर दिखाने लगा ।
३. एक दिन मौलवी ने मेरी लडकी को दरगाह पर बुलाया और वहां उसका बलात्कार किया । लडकी ने मौलवी द्वारा किए अत्याचार की मुझे जानकारी दी । इस पर मेरे द्वारा मौलवी का विरोध करने पर उसने हम सभी को जान से मारने की धमकी दी । कुछ दिनों उपरांत मौलवी की वासना की बलि चढी मेरी लडकी की मृत्यु हो गई । कुछ दिनो उपरांत मौलवी की भी मृत्यु हो गई ।
४. मौलवी के तीन लडके अकरम, जुनैन और फैजल ने मुझे मेरी दूसरी लडकी के साथ दरगाह पर आने के लिए दबाव बनाया । वहां इन तीनों ने मेरा और मेरी लडकी का शारीरिक शोषण करना चालू किया । अंततः उनके विरोध में पुलिस थाने में शिकायत प्रविष्ट की ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून है , तो भी धर्मांधों द्वारा हिन्दू परिवार का धर्मांतरण कर परिवार की लडकी का शोषण किया जाता है, इससे ध्यान में आता है कि उन्हें किसी प्रकार का भी डर नहीं है ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया