|

बेंगलुरु (कर्नाटक) – कर्नाटक हाई कोर्ट में एक प्रकरण की ऑनलाइन सुनवाई के समय अचानक एक अश्लील वीडियो चलने लगा । इससे अदालत में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई । न्यायलय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं । इस चल रहे ऑनलाइन प्रकरण में यह वीडियो कुछ हैकर्स (जो कंप्यूटर सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करते हैं) द्वारा ‘ज़ूम’ ऐप के माध्यम से चलाया गया था । इस घटना में साइबर क्रम ब्रांच में अपराध प्रविष्ट किया गया है । इसके उपरांत न्यायलय प्रशासन ने साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु, धारवाड़ और कलबुर्गी बेंच की ऑनलाइन सुविधाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं । यह वीडियो ४ दिसंबर की दोपहर न्यायलय के ६ चैंबरों में भी दिखने लगा था । अगले दिन हैकर्स ने ऐसा ही वीडियो चलाने का प्रयास किया । इसलिए न्यायलय ने ऑनलाइन सुनवाई बंद करने का निर्णय किया ।
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”