शिक्षा विभाग की जांच जारी !

शिवमोग्गा (कर्नाटक) – यहां कम्माची गांव के एक सरकारी स्कूल में एक ब्राह्मण छात्रा को मध्याह्न भोजन के समय अंडा खाने के लिए बाध्य करने की घटना सामने आई है । इस प्रकरण में छात्रा के पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल एवं सहायक शिक्षक के विरुद्ध शिक्षा विभाग में परिवाद प्रविष्ट कराया है । साथ ही शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, उपनिदेशक एवं स्थानीय विधायक को भी इसकी जानकारी दी गई । प्रारंभिक जांच के उपरांत प्रशासन ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की कि मध्याह्न भोजन में अंडा परोसा गया था; किंतु उन्होंने इस आरोप से इनकार किया कि उन्हें इसे खाने के लिए बाध्य किया गया था ।
इस सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में २६ बच्चे पढते हैं । इसमें १० बच्चे शाकाहारी हैं । छात्रा के पिता वी. श्रीकांत भी उसी स्कूल में शिक्षक हैं । उनके परिवाद के उपरांत शिक्षा अधिकारी एवं मिड-डे मील नर्स ने भी स्कूल का भ्रमण (दौरा) किया ।
संपादकीय भूमिकाजब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आई है तब से निरंतर हिन्दू विरोधी घटनाएं होने लगी हैं । यदि कांग्रेस चुनी गई तो क्या स्थिति होगी ? क्या हिन्दुओं को यह पता भी चलेगा ? |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस