अपने सहयोगी के विरुद्ध परिवाद करनेवाले पडिता के आप्तजनों को भूतपूर्व विधायक ने खदेड दिया !

बंगलुरु (कर्नाटक) – ‘अकेला पुरुष महिला के साथ बलात्कार नहीं कर सकता, उसके लिए ३-४ लोग आवश्यक होते है’, ऐसा दायित्वशून्य वक्तव्य कर्नाटक के कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक अमरगौडा पाटील ने दिया । एक बलात्कर पीडिता के संदर्भ में उसके सुसर के साथ दूरभाष पर बात करते समय उन्होंने ऐसा कहा । उनका यह संभाषण मुद्रित कर सामाजिक माध्यमों से प्रसारित किया गया है । इससे पाटील की आलोचना की जा रही है; परंतु क्या यह संभाषण सत्य है अथवा नहीं ?, यह अभीतक स्पष्ट नहीं हुआ है ।
अमरगौडा पाटील के सहयोगी संगनगौडा पाटील पर कोप्पल जिले के तावरगेरा गांव में खेती में काम करनेवाली महिला के साथ ६ अक्टूबर को बलात्कार करने का आरोप हुआ था । पीडिता ने १८ अक्टूबर को तावरगेरा पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया । इस संदर्भ में महिला के ससुराल के लोगों ने अमरगौडा के पास परिवाद किया । उस समय पीडिता के ससुर और पाटील के बीच में दूरभाष पर संभाषण हुआ । उसमें पाटील ने यह आपत्तिजनक वक्तव्य दिया ।
पाटील ने संभाषण में कहा कि किसी महिला के साथ बलात्कार करने के लिए न्यूनतम ३-४ लोगों की आवश्यकता होती है । इस संसार में ऐसा कोई नहीं है, जो अकेला बलात्कार कर सकता है । मुझे दिखाए । वह कितना भी बलवान हो, ऐसा कोई नहीं कर सकता । कोई व्यक्ति ऐसा कर सकता है, ऐसा आप ही दिखा दें । क्या महिला चीखती नहीं ? कोई भी एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता । इसके लिए २ हाथ लगते है । आप कोई निरोगी व्यक्ति लाए । मैं एक महिला को भेजूंगा । उसे पूछना कि क्या उसके साथ बलात्कार किया जा सकता है ?
संपादकीय भूमिकापरिवाद करनेवाले को इस प्रकर सुनानेवाले कांग्रेसवालों की मानसिकता क्या है, यह इससे समझ में आता है ! क्या कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में बिठानेवाले लोगों को यह स्वीकार है ? |
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।