समाजवादी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और कष्टदायक बयान !

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – समाजवादी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके पहले श्रीरामचरितमानस की आलोचना की थी । ये महाशय पहले भी हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं । अब उन्होंने श्री लक्ष्मीदेवी के विषय में अत्यंत क्लेशदायक बयान दिया है । उन्होंने कहा, ‘अबतक ४ हाथवाला बच्चा नहीं जन्मा है, तो ४ हाथवाली लक्ष्मी कैसे जन्म ले सकती है ? यदि आप लक्ष्मीदेवी की पूजा करना चाहते हैं, तो पत्नी की पूजा करें, उसका सम्मान करें ।
दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला… pic.twitter.com/CP5AjKODfq
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) November 12, 2023
यही खरी देवी है, जो आपके परिवार का पालन-पोषण कर, सुख समृद्धि-प्रदान करती है और दायित्व का निर्वाह भी निष्ठापूर्वक करती है !’ ऐसा बयान उन्होंने ‘एक्स’ न्यूज पर पोस्ट किया है ।
संपादकीय भूमिका‘हिन्दू धर्म के विषय में लगातार आपत्तिजनक बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य देश के एकमेव ऐसे नेता हैं, जिन्हें कार्रवाई से इतनी छूट मिली हुई है, ऐसा कोई कहे, तो आश्चर्य नहीं होगा ! इस प्रकार की घटना केवल भारत में और वह भी हिन्दू धर्म के विषय में हो सकती है । अन्य धर्मियों के संबंध में और अन्य देशों में ऐसे बयान देने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की गई होती ! |
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !