|

मुंबई (महाराष्ट्र) – ‘महाभारत इतिहास है अथवा पौराणिक कथा ?’ विषय पर प्रकाश डालनेवाली ‘पर्व : एन एपिक टेल ऑफ धर्मा’ (पर्व : धर्म की एक महाकथा) नाम से एक फिल्म बनाई जाएगी । यह फिल्म ३ कडियों में बनाइॅ जानेवाली है तथा वह महान इतिहासकार पद्मभूषण डॉ. एस्.एल्.भैरप्पा द्वारा लिखित ‘पर्व’ पुस्तक पर आधारित है । इस फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस संदर्भ में ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी । पल्लवी जोशी इस फिल्म की निर्मार्त्री हैं ।
श्री. अग्निहोत्री ने इस फिल्म का एक मिनट का वीडियो भी प्रसारित किया है । इस वीडियो में श्री. अग्निहोत्री बताते हैं, ‘महाभारत केवल एक महाकाव्य है अथवा भारत की आत्मा ? शतकों से महाभारत इतिहास है अथवा केवल एक पौराणिक कथा है ?’, यह प्रश्न उठाया गया है । १७ वर्ष के लंबे शोध के उपरांत साहित्य एकादमी पुरस्कार प्राप्त इतिहासकार पद्मभूषण डॉ. एस्.एल्. भैरप्पा ने ‘पर्व – युद्ध, शांति, प्रेम, मृत्यु, भगवान एवं मनुष्य’ नाम का एक ग्रंथ लिखा । इसमें निश्चित ही कुछ कारण होगा कि जिसके कारण इस पुस्तक को ‘मास्टरपीस ऑफ मास्टरपीसेस’ (उत्कृष्टों में से उत्कृष्ट) कहा जाता होगा । इस पुस्तक का संस्कृतसहित अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ । इसके अतिरिक्त अंग्रेजी, मैंडेरिन, चीनी एवं रुसी इन भाषाओं में भी यह पुस्तक प्रकाशित हुई । प्रत्येक भाषा में प्रकाशित यह पुस्तक ‘बेस्टसेलर’ (जिस पुस्तक की प्रचुर बिक्री हुई हो) सिद्ध हुआ । इस पुस्तक पर आधारित फिल्म ‘पर्व’ ३ कडियों में प्रदर्शित होगा ।’
BIG ANNOUNCEMENT:
Is Mahabharat HISTORY or MYTHOLOGY?
We, at @i_ambuddha are grateful to the almighty to be presenting Padma Bhushan Dr. SL Bhyrappa’s ‘modern classic’:
PARVA – AN EPIC TALE OF DHARMA.There is a reason why PARVA is called ‘Masterpiece of masterpieces’.
1/2 pic.twitter.com/BiRyClhT5c
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 21, 2023
संपादकीय भूमिकाविगत २०० वर्षाें में सर्वप्रथम ब्रिटिशों ने तथा उसके उपरांत कांग्रेस एवं वामपंथियों ने भारती य इतिहास को क्षत्विक्षत कर डाला । उसके कारण ही भारत के वास्तविक इतिहास का पुनर्लेखन होना अति आवश्यक है । निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह जो कदम उठाया है, वह अभिनंदनीय ही है ! |
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I