आक्रोशित हिन्दुओं के मार्च पर सत्तारूढ दल के संगठनों द्वारा आक्रमण : ५ हिन्दू घायल

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के कोमिला में नजरूल एवेन्यू क्षेत्र में सत्तारूढ अवामी लीग के सांसद बहाऊद्दीन बहार के विरूद्ध हिन्दुओं द्वारा निकाले गए मार्च पर आक्रमण किया गया । इसमें ५ हिन्दू घायल हुए । इनमें से एक का स्वास्थ्य चिंताजनक है । ‘छात्र लीग’ और ‘जुबो लीग’ नामक इस्लामी कट्टरतावादी संगठनों ने यह आक्रमण किया । सांसद बहार ने दुर्गा पूजा को ‘शराब का त्योहार’ कहा था ।

इसका विरोध करते हुए हिन्दुओं द्वारा वहां मार्च निकाला गया था । इस मार्च का आयोजन बांग्लादेश युवा एकता परिषद, हिन्दू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद, छात्र एकता परिषद और महिला एकता परिषद ने किया था । आक्रमणकारियों में से ‘छात्र लीग’ संगठन प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश अवामी लीग दल का छात्र संगठन है, तो ‘जुबो लीग’ इसी दल का युवा संगठन है ।
१. हिंदु-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के प्रधान सचिव राणा दास गुप्ता ने बताया कि बहार ने कहा था कि, शराब की विक्री अल्प करने पर दुर्गापूजा के मंडपों की संख्या अल्प होगी । बहार ने २ बार दुर्गा पूजा का संबंध शराब से जोडा ।
२. कुछ दिन पहले बांग्लादेश, मुंशीगंज के महापौर फैसल ने हिन्दू सांसद श्री. मृणाल कांति दास को ‘मलौं’ (हिन्दुओं के लिए अपमानजनक शब्द), ‘नोपुंगशाक’ (नपुंसक) और ‘चांडाल’ कहा था ।
संपादकीय भूमिका
|
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध !
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
Bangladesh Massive Protests : बांग्लादेश में हिन्दू युवक को अन्यायपूर्ण ढंग से बंदी बनाए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन ।
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !
दक्षिण अफ्रीका में १७ सहस्र हिन्दुओं ने एकत्र होकर किया हनुमान चालीसा का पाठ !