आर्थिक घोटाला करने से की गई कार्रवाई

नई देहली – प्रवर्तन निदेशालय ने (‘ईडी’ ने) चल-दूरभाष (स्मार्टफोन) बनानेवाली चीनी कंपनी ‘विवो’ के व्यवस्थापकीय संचालक हरि ओम राय सहित ४ लोगों को बंदी बनाया है । बंदियों में एक चीनी नागरिक एवं एक सनदी लेखापाल (सीए) समाहित हैं । ईडी का कहना है, ‘भारत में कर (राजस्व) न देना पडे, इसलिए ‘विवो’ द्वारा चीन में ६२ सहस्र ४७६ करोड रुपए गैरकानूनन रीति से हस्तांतरित (ट्रांसफर)किए गए थे ।’
(सौजन्य : CNBC-TV18)
वर्ष २०१८ से २०२१ की समयावधि में भारत छोडकर अपने देश गए ३ चीनी नागरिक एवं चीन निवासी एक नागिरक ने भारत में २३ भिन्न भिन्न कंपनियां स्थापित की थीं । इन कंपनियों ने ‘विवो’ के खाते में बडी धनराशि जमा की । तदनंतर विक्रय से प्राप्त १ लाख २५ हजार १८५ करोड रुपए में से ६२ सहस्र ४७६ करोड रुपए की राशि मुख्यतः चीन में हस्तांतरित (ट्रांसफर) की गई । ईडी ने स्पष्ट किया कि इससे कंपनी को बडी हानि हुई है, ऐसा दिखाकर राजस्व से छूट लेने का यह भयंकर नियोजन किया गया था ।
संपादकीय भूमिकाघोटाला करने में पारंगत (एक्सपर्ट) माहिर चीनी कंपनियों को भारत में प्रतिबंधित कर उनकी सर्व संपत्ति नियंत्रित की जानी चाहिए ! |
Somalians Life Imprisonment : नौका को हडपकर अपहृत कर्मियों को बंधक बनाने वाले सोमालिया के ४४ नागरिकों को आजीवन कारावास का दंड !
Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !