हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के विरोध का परिणाम !

चैन्नई (तमिलनाडु), ३ अक्टूबर (वार्ता) – यहां आर.के. नगर में सरकारी भूमि पर अनधिकृत रूप से निर्माण की गई मस्जिद के विरोध में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा की गई शिकायत के उपरांत मस्जिद से ‘मस्जिद मोहम्मद गौस असूस’ नाम की पट्टी हटा दी गई ।
कोरुक्कुपेट्टाई क्षेत्र के सुनंबु कलवई किलिंजल स्ट्रीट में यह मस्जिद अनधिकृत रूप से निर्माण की गई है । यह हिन्दूबहुल क्षेत्र है । इस मस्जिद के ५० मीटर के अंतर पर मुनीश्वरन् मंदिर, तो ८० मीटर के अंतर पर अजागु मुथुमरीअम्मा मंदिर तथा एलाई मुथुमरीअम्मन मंदिर हैं । मंदिर के उत्सव के समय निकाले जानेवाले जलूस इस मार्ग से जाते हैं । इसलिए ‘इस मार्ग के एक ओर इस प्रकार अनधिकृत मस्जिद निर्माण कर धार्मिक तनाव निर्माण करने का यह प्रयास है’, ऐसा आरोप हिन्दुओं ने लगाया है । इस संदर्भ में तमिलनाडु शिवसेना दल के श्री. वी. प्रभाकर, भारत हिन्दू मुन्नानी के श्री. आर. डी. प्रभु. सर्व मंदिर संरक्षण समिति के श्री. सी. गोपी, अकिला भारत हिन्दू मक्कल अमईप्पूचे श्री. वी. एम्. शिवकुमार, भारत मुन्नानी के श्री. शिवाजी, अकिला भारत हिन्दू मक्कल सेना के श्री. एम् सेंथिल, हिन्दू मंदिर संगठन के अध्यक्ष श्री. आर. के. सतीश, दक्षिण भारतीय शिवसेना के आर. कंदासामी, तमिलनाडु हिन्दू मक्कल सेना के श्री. सरवणन, सनातन भारत सेना के श्री. मणी, तमिलनाडु दलित मक्कल थयागम के श्री. एम्. रागावबाबू तथा अन्य हिन्दू मित्र संगठनों ने २९ सितंबर को इस मस्जिद के सामने आंदोलन किया था । इसके पूर्व पुलिस में शिकायत की थी ।
संपादकीय भूमिका
|
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी