|

बेंगळूरु (कर्नाटक) – ‘आज तक’ समाचार वाहिनी के पत्रकार सुधीर चौधरी के विरुद्ध कथित सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयत्न करने का आरोप लगाते हुए अपराध प्रविष्ट किया गया है । कर्नाटक अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह अपराध प्रविष्ट किया गया है । तथा इसमें वाहिनी के मुख्य संपादक एवं आयोजक को भी आरोपी बनाया गया है । शिकायत में कहा है कि ‘आज तक’ वाहिनी के एक कार्यक्रम का सूत्रसंचालन करनेवाले पत्रकार सुधीर चौधरी कर्नाटक सरकार की एक योजना के (स्वावलंबी सारथी योजना के) अनुदान की जानकारी दे रहे थे । इसमें दावा किया गया कि योजना के अंतर्गत मिलनेवाला अनुदान केवल अल्पसंख्यकों को (मुसलमानों को) ही मिल रहा है, हिन्दुओं को नहीं ।
इस कार्यक्रम में कहा गया था कि कर्नाटक के गरीब हिन्दु्ओं पर इस योजना के अंतर्गत अन्याय किया जा रहा है ।
Case filed against Aaj Tak’s Sudhir Chaudhary for misinformation #SudhirChaudhary #Karnataka #Aajtak #misinformation #Karnatakascheme pic.twitter.com/QAwzaOfeFf
— TheNewsMinute (@thenewsminute) September 13, 2023
सूत्रसंचालक ने जानबूझकर सरकारी योजना संबंधी गलत जानकारी फैलाई ! – मंत्री प्रियांक खरगे का आरोप
इस संदर्भ में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, ‘आज तक’ के सूत्रसंचालक ने जानबूझकर सरकारी योजनाओं के विषय में गलत जानकारी फैलाई है । इसका प्रारंभ भाजपका के सांसदों ने किया था और प्रसारमाध्यमों द्वारा इसे प्रोत्साहन दिया जा रहा है । यह जानबूझकर किया जा रहा है । सरकार इस पर कानूनी कार्रवाई करेगी ।
‘स्वावलंबी सारथी योजना’ में हिन्दू धर्मियों का समावेश क्यों नहीं ?’ इस प्रश्न पर मेरे विरुद्ध अपराध ! – सुधीर चौधरी
सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा मेरे विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है । क्या मेरे प्रश्न के उत्तर के रूप में यह अपराध प्रविष्ट किया गया है ? वह भी गैर जमानती (नन बेलेबल) ! अर्थात मुझे बंदी बनाने की पूर्व तैयारी की गई है । मेरा प्रश्न था, ‘स्वावलंबी सारथी योजना’ के अंतर्गत हिन्दू धर्मियों का समावेश क्यों नहीं है ? इस लडाई के लिए मैं तैयार हूं । अब न्यायालय में ही मिलेंगे !
भाजपा ने किया विरोध
भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सुधीर चौधरी पर लगे अपराध की तीव्र आलोचना की है । सूर्या ने कहा है, ‘सुधीर चौधरी द्वारा सरकारी योजना पर प्रश्न पूछने पर सरकार पत्रकारों को लक्ष्य कर रही है । यह प्रसार माध्यमों पर सीधा आक्रमण है ।’
क्या है स्वावलंबी सारथी योजना ?‘कर्नाटक स्वावलंबी सारथी योजना’ के अंतर्गत राज्य के अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के बेरोजगार युवकों को चारपहिए वाहन क्रय करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जानेवाला है । इसमें मुसलमान, ईसाई, जैन, सिख, बौद्ध एवं पारसी को लाभ मिलेगा । (क्या यह योजना कांग्रेस का चयन कर सत्ता पर स्थापित करनेवाले कर्नाटक के हिन्दुओं को स्वीकार है ? – संपादक) |
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु