उदयनिधि स्टालिन से एक कदम आगे बढते हुए डी.एम.के सांसद ए. राजा का संतापजनक वक्तव्य !

चेन्नई (तमिलनाडु) – सनातन धर्म के संबंध में उदयनिधि स्टालिन के वक्तव्य असभ्यता पूर्ण हैं । उन्होंने सनातन धर्म को केवल मलेरिया, डेंगू कहा, किंतु ये ऐसी बीमारियां नहीं हैं जिन्हें समाज में अश्लाध्य माना जाता है । यदि आप अनंत काल को परिभाषित करना चाहते हैं, तो एच.आई.वी. को देखें । सनातन समाज के लिए कार्य इसी प्रकार कर रहा है । सनातन की तुलना एच.आई.वी. एवं कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक रूप से कलंकित रोगों से करनी चाहिए, डी.एम.के. सांसद ए. राजा ने एक कार्यक्रम में ऐसा संतापजनक वक्तव्य दिया ।
‘जैसे HIV और कुष्ठ सामाजिक कलंक, वैसा ही है सनातन’: उदयनिधि के बाद अब ए राजा के बिगड़े बोल, RJD नेता बोले- तिलकधारियों ने देश को गुलाम बनाया#ARaja #SanatanaDharma #UdhayanidhiStalin #JagdanandSingh #RJD https://t.co/sd2tG1iYiy
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) September 7, 2023
प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह को मुझसे बातें करनी चाहिए !
सांसद ए. राजा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, ‘सनातन धर्म का पालन करें’। सनातन धर्म में कहा गया है कि ‘समुद्र को पार नहीं करना चाहिए’। (रामायण ५ लाख वर्ष पूर्व हुई थी । उस समय हनुमान ने समुद्र पार किया था तथा भगवान श्री रामचन्द्र ने भी समुद्र पार किया था । धर्म के कौन से नियम कहां लागू होने चाहिए इसके संबंध में हिन्दू धर्म में विस्तृत जानकारी दी गई है । हिन्दु-द्वेषी डी.एम.के. वाले सनातन धर्म से मनानुसार सूत्र (फार्मूला) लेकर उसकी आलोचना करते रहते हैं ! – संपादक) मोदी को सनातन धर्म का पालन करके विदेश भ्रमण पर नहीं जाना चाहिए । प्रधानमंत्री मोदी सनातन के संबंध में प्रबोधन करने के लिए प्रतिनिधि सभा में आदेश दे रहे हैं । मैं प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सनातन धर्म पर मुझसे शास्त्रार्थ करने की चुनौती देता हूं । देहली में १ करोड लोगों को बुलाएं, शंकराचार्य को भी बुलाएं ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को उन लोगों ने दास बनाया है जो तिलक लगाकर घूमते हैं !’राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का हास्यास्पद बयान ! ![]() बिहार में सत्तारूढ गठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भारत को उन लोगों ने दास बना लिया है जो तिलक लगाकर घूमते हैं । मंदिर निर्माण करने अथवा मस्जिद ध्वस्त करने से देश नहीं चलेगा । देश में हिन्दू-मुसलमान में फूट नहीं डाली जा सकती ।
संपादकीय भूमिकाजन्मजात हिन्दू नेता राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ भी बोल देते हैं क्योंकि उनके पास मुंह है ! जगदानंद सिंह को स्मरण करना चाहिए कि यह देश अभी तक मुसलमान देश नहीं बन पाया है क्योंकि देश में तिलक लगाने वाले लोग हैं ! |

‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !
‘Vikram-1’ Creates History : देश के पहले निजी संस्थान द्वारा उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण
Vande Mataram : ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने पर ३ वर्ष तक का कारावास होगा !
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न