हिन्दुओं के संगठित विरोध का परिणाम !

सालंगपुर (गुजरात) – यहां के स्वामीनारायण मंदिर की भीतियों पर बनाए गए श्री हनुमान के अपमानजनक चित्र अब हटाए गए हैं । ४ सितंबर के दिन संत और हिन्दू संगठनों की बैठक में चित्र हटाए जाने का निर्णय लिए जाने के उपरांत ५ सितंबर को यह चित्र हटाए गए । इस समय पुलिस तैनात की गई थी । हटाए गए चित्रों के स्थान पर अब नए चित्र लगाए जाएंगे । इन चित्रों में श्री हनुमान को सहजानंद स्वामी का सेवक दिखाया गया था । इसका हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने विरोध किया था । एक व्यक्ति द्वारा यह चित्र हटाने का प्रयास करने पर उसे पुलिस ने बंदी बनाया था । इसी प्रकरण के कारण गुजरात में विवाद हो गया था । ४ सितंबर के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में इस विषय पर साधु, संत और हिन्दू नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में यह विवाद जल्द से जल्द समाप्त करने पर सहमति हुई थी । अब यह विवाद संपूर्ण रूप से हल कर लिया गया है ।
Salangpur Temple controversy: Swaminarayan sect removes Lord Hanuman murals after meeting with Hindu saints under VHP’s initiativehttps://t.co/QOtq3m67YC
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 5, 2023
स्वामीनारायण संप्रदाय वैदिक सनातन धर्म का ही अंग ! – परमानंद स्वामी
इस संदर्भ में परमानंद स्वामी ने बताया था कि स्वामीनारायण संप्रदाय वैदिक सनातन धर्म का ही अंग है । इस संप्रदाय के सभी भक्त, संत वैदिक परंपरा, पूजा विधि और प्रथाओं का पालन करते हैं । हिन्दू समाज का एक भाग होने से स्वामीनारायण संप्रदाय समाज की भावनाएं दुखाना नहीं चाहता ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !