
दोडामार्ग – तालुका के मोरले गांव में 8 अप्रैल की सुबह खेत में गए लक्ष्मण यशवंत गावस (आयु ७० वर्ष) पर एक हाथी ने आक्रमण कर दिया, जिससे उनकी उसी समय पर ही मृत्यु हो गई । गावस जब खेत में काम कर रहे थे, तब पीछे से आए हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़कर ज़मीन पर पटक दिया और पैरों से कुचल दिया, जिससे उनकी वहीं पर ही मृत्यु हो गई ।
तालुका में पिछले २० वर्षों से हाथियों की समस्या बनी हुई है । अब तक कई बार हाथियों के कारण जान-माल की हानि हो चुकी है । इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग यहां के किसान और ग्रामीण लगातार कर रहे हैं । इस अनुरोध पर सरकार ने कई बार अभियान चलाकर प्रयास किए हैं; लेकिन अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है । कर्नाटक राज्य में भी यही समस्या है । वहां इसे सुलझाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें जानने के लिए हाल ही में तालुका के किसान, बागवान और वन विभाग के अधिकारियों का एक दल कर्नाटक यात्रा पर गया था ।
‘क्या गावस की मृत्यु के बाद अब तो सरकार और प्रशासन जागेंगे ? और क्या हाथियों को हटाने के लिए कोई ठोस अभियान चलाया जाएगा ?’, ऐसा आक्रोशित सवाल गांववालों द्वारा उठाया जा रहा है ।
मोरले की घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और पंचनामा किया ।
संपादकीय भूमिकासरकार और प्रशासन को आखिर कितनी जान-माल की हानि के बाद होश आएगा ? |
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
UP Atrocities Dalits : उत्तर प्रदेश में ४ महीनों में दलितों पर अत्याचार के प्रकरणों में मुसलमान भी अग्रणी l
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !
गोमांस सेवन का प्रचार करनेवाली संस्था एवं उत्तरदायी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए !
मुंबई विमानतल परिसर में शिया समाज के सदस्यों द्वारा मातम