चुनाव शपथपत्र में २ अपराधों की प्रविष्टि न होने का प्रकरण

नागपुर (महाराष्ट्र) – वर्ष २०१४ में राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चुनावी शपथपत्र में २ अपराधों की प्रविष्टि न होने के प्रकरण की सुनवाई ५ सितंबर को होनेवाली थी; परंतु न्यायालय ने निर्णय की तिथि ८ सितंबर कर दी गई है । अधिवक्ता सतीश उके ने फडणवीस के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट की है । न्यायालय में दोनों पक्षों का वाद-विवाद (बहस) पूर्ण हुआ है ।
१. देवेंद्र फडणवीस के विरुद्ध प्रथम परिवाद आपराधिक मानहानि (क्रिमिनल डिफेमेशन) के संदर्भ में है । फडणवीस जब पार्षद थे, तब उन्होंने एक सरकारी अधिवक्ता के विरुद्ध परिवाद किए थे । उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मांग की थी कि उन्हें उस अभियोग से हटाया जाए । इस पर अधिवक्ता ने आपराधिक मानहानि का अभियोग (‘क्रिमिनल डिफेमेशन’) प्रविष्ट किया था । तदनंतर उन्होंने उसे वापस भी ले लिया था ।
२. एक दूसरा प्रकरण झुग्गीवासी के लिए आंदोलन का है । तत्कालीन नगर सेवक फडनवीस ने नगर निगम को पत्र लिखकर कहा कि भूमि के एक टुकडे पर झुग्गी के लिए संपत्ति कर’ लगाया जाना चाहिए । महानगरपालिका अधिकारियों ने उसी के अनुसार कृत्य किया है । एक व्यक्ति ने परिवाद किया कि वह भूमि निजी है । तदनंतर इस परिवाद को उच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया था ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।