उत्तर प्रदेश तथा बिहार में हिन्दू जनजागृति समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा !

वाराणसी (उ.प्र.) – राष्ट्रध्वज राष्ट्र की अस्मिता है ! १५ अगस्त और २६ जनवरी को ये राष्ट्रध्वज अभिमान के साथ दिखाए जाते हैं; परंतु उसी दिन यही राष्ट्रध्वज सडकों और नालों में फटी हुई अवस्था में पडे मिलते हैं । इसलिए अनेक दिनों तक इन राष्ट्रध्वजों का अनादर देखना पडता है । आजकल तिरंगे के रंग के मास्क, राष्ट्रध्वज छपे हुए टी-शर्ट, टोपी आदि अन्य उत्पाद भी बेचे जाते हैं । ऐसे ध्यान में आया है कि केंद्र सरकार द्वारा ‘प्लास्टिक बंदी’ किए जाने पर अभी भी अनेक जगह छुप-छुपकर राष्ट्रध्वज बेचे जाते हैं । अतः सरकार द्वारा राष्ट्रध्वज का अपमान करनेवालों पर तत्काल कठोर कार्यवाही आवश्यक है । इस प्रकार के विविध माध्यमों से राष्ट्रध्वज के होनेवाले अपमान को रोकने के लिए सरकार कठोर कार्यवाही करे । इसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिलाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया गया ।
इस संदर्भ में शासन से निम्नांकित मांगें की गईं –
१. शासन राष्ट्रध्वज का अपमान रोकने के लिए उद्बोधन करनेवाली कृति समिति स्थापित करे ।
२. जनपद में कहीं भी प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज का उत्पादन और बिक्री हो रही हो, तो संबंधितों पर तत्काल कार्यवाही करे ।
३. विद्यालयों में ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें !’ यह उपक्रम चलाया जाए, ऐसा निर्देश दिए जाएं ।
छत्तीसगढ के धर्मकार्य को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करनेवाला सद्गुरुद्वयी का दौरा ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।