पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद का स्पष्टीकरण !

डोडा (जम्मू-कश्मीर) – हमारे पास कश्मीर का उदाहरण है, ६०० वर्ष पूर्व कश्मीर में एक भी मुसलमान नहीं था, कश्मीरी हिन्दुओं का इस्लाम में धर्मांतरण किया गया था । केवल भारत ही नहीं तो विश्व भर में इस्लाम धर्म स्वीकारा गया था । इस्लाम १ सहस्र ४०० वर्ष प्राचीन है; लेकिन हिन्दू धर्म उससे भी प्राचीन है, ऐसा स्पष्टीकरण ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी’ के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने किया है । वह ९ अगस्त के दिन यहां हुए एक सम्मेलन को संबोधित करते समय बोल रहे थे । इसका वीडियो अब सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है । ‘धर्म को राजनीति से न जोडा जाए । लोग धर्म के आधार पर मतदान न करें’, ऐसा आवाहन भी गुलाम नबी आजाद ने इस समय किया ।
Watch: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान- ‘हिन्दू धर्म इस्लाम से पुराना, 600 साल पहले कश्मीर में सब कश्मीरी पंडित थे’ @romanaisarkhan https://t.co/smwhXUROiK#GhulamNabiAzad #JammuKashmir #India pic.twitter.com/ColJryJHBi
— ABP News (@ABPNews) August 17, 2023
गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि, हमने यह राज्य हिन्दू, मुसलमान, दलित और कश्मीरी लोगों के लिए बनाया है । यह हमारी भूमि है । यहां बाहर से कोई नहीं आया है । मैंने संसद में ऐसी अनेक बातें देखी हैं जो आप तक नहीं पहुंचती । हमारे एक सहकारी सांसद ने कहा, ‘कश्मीर में कुछ लोग बाहर से आए हैं’; लेकिन मैंने इसे नकार दिया । हमारे भारत में इस्लाम लगभग १ सहस्र ४०० वर्ष प्राचीन है । हिन्दू धर्म उसकी तुलना में बहुत अधिक प्राचीन है । १०-२० लोग मुगल सेना से यहां आए और उन्होंने हिन्दुओं का धर्मांतरण किया ।
संपादकीय भूमिकाभारत के मुसलमानों का यही इतिहास है । इस कारण उन्हें इतिहास में हुई गलतियां सुधार कर पुन: हिन्दू धर्म में आना चाहिए और देश के विकास में सहभागी होना चाहिए ! |
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।