|

ठाणे, ३० जुलाई (वार्ता) – हिन्दू देवता और छत्रपति शिवाजी महाराज के विषय में आपत्तिजनक भाषण किए जाने का ऑडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ था । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने इसका विरोध करते हुए २८ जुलाई को जुलूस निकाला था, साथ ही संबंधित लोगों को बंदी बनाकर कानूनी कार्यवाही करने का निवेदन भी मोखाडा पुलिस को दिया था । इसके साथ ही हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने मोखाडा बंद की घोषणा करते हुए २९ जुलाई को मोखाडा बाजार बंद रखे थे । आपत्तिजनक भाषण के संदेहास्पद उमेर मंसूरी (आयु १९ वर्ष) को पुलिस ने बंदी बनाने के उपरान्त मोखाडा का तनावपूर्ण वातावरण शांत है । शहर में कोई भी अनुचित घटना न हो इसके लिए पुलिस ने कडी व्यवस्था की है । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुत्वनिष्ठों के विरोध के उपरांत कार्यवाही करने वाली पुलिस किस काम की ? छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महापुरुषों का अपमान होने पर भी कार्यवाही न करने वाली पुलिस को बर्खास्त करना चाहिए ! |
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस