
इम्फाल (मणिपुर) – गत सप्ताह जिरीबाम जिले से लापता हुई एक महिला और २ बच्चों के शव १५ नवंबर को मिलने के उपरांत, मृतकों के लिए न्याय की मांग कर रहे संतप्त प्रदर्शनकारियों ने ३ मंत्रियों और ६ विधायकों के आवासों को लक्ष्य बनाया। क्रोधित भीड ने मंत्री सपम रंजन, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के दामाद और भा.ज.पा. विधायक आर.के. इमो सिंह के घर को भी लक्ष्य किया । देर रात्रि संतप्त भीड मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास पर भी पहुंच गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अश्रु वायु के गोले दागे और हवा में गोलियां भी चलाईं। बिगडती स्थिति को देखते हुए ५ जिलों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है । साथ ही ७ जिलों में अन्तर्जाल सेवा को बंद कर दिया गया है।
कुछ मंत्रियों समेत १९ भा.ज.पा. विधायकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को हटाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार यदि आगामी २-३ दिनों में परिस्थिति बिगडी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !