
मुंबई – कांग्रेस ने ‘फर्जी नैरेटिव’ प्रसारित करके वोटों का विकेंद्रीकरण किया, फिर अपने लोगों से ‘बटेंगे तो कटेंगे’ एकजुट होने की अपील की, इसमें अनुचित क्या हुआ ? यह प्रश्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने १७ नवंबर को न्यूज चैनल ‘एबीपी माझा’ को दिए इंटरव्यू में उठाया था । एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवाहन के रूप में किया गया है ।
‘क्या माहिम निर्वाचन क्षेत्र में अमित ठाकरे के विरुद्ध उम्मीदवार उतारने से राज ठाकरे के साथ मतभेद पैदा हो गया है ?’ इस प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राज ठाकरे और शिवसेना के बीच कोई मतभेद या मनमुटाव नहीं है। कुछ चर्चाएं समय पर होनी चाहिए थीं । ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया; लेकिन ये सिर्फ चुनाव के लिए है । चुनाव के बाद वातावरण स्पष्ट हो जायेगा ।
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा, ”मराठा समुदाय के आरक्षण को लेकर महायुति की स्थिति आरंभ से ही स्पष्ट रही है । मराठा-कुनबी प्रमाणपत्र के लिए हमारी सरकार ने शिंदे समिति का गठन किया और इसके लिए आवश्यक जानकारी एकत्र की। मराठा समुदाय को १० प्रतिशद आरक्षण मिला । हमारा स्पष्ट रुख है कि मराठा समुदाय को न्याय देते समय अन्य पिछड़े समुदायों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह हमारी स्थिति नहीं है कि मन में एक है और कार्य अलग-अलग हैं।
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी