
नई देहली – राजस्थान स्थित भिवाडी की अंजू नामक विवाहित ईसाई महिला ने पाकिस्तान में जाकर उसके प्रेमी से विवाह किया है । उसने इस्लाम धर्म भी स्वीकारा है । विशेष यह है कि अंजू हिन्दू थी । तत्पश्चात वह ईसाई बनी थी । इस प्रकरण में पाक से भारत आई सीमा हैदर से प्रश्न पूछने पर उसने कहा कि, अंजू भारत में रहती थी । भारत एक ऐसा देश है, जहां लोग कुछ भी कर सकते हैं; क्योंकि उन्हें स्वतंत्रता होती है । पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां यदि यह पता चलता कि, मैं देश छोडनेवाली हूं, तो मेरे साथ कुछ भी बुरा हो सकता था । हैदर को (सीमा का पति) पता चलता कि मेरा हिन्दू युवक पर प्रेम है, तो उसने मेरी हत्या कर दी होती ।
(सौजन्य : ABP NEWS)
भारत एवं पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होेनेवाले व्यवहार के विषय में पूछने पर सीमा ने कहा कि, पाक के सिंध एवं बलूचिस्तान ऐसे प्रदेश हैं, जहां महिलाओं को थोडा भी आदर नहीं दिया जाता । सिंध में मेरी आयु की एक भी महिला शिक्षित नहीं है । यदि किसी महिला की ओढनी सिर से थोडी भी सरक जाए, तो उसे अपशब्द बोले जाते हैं । सिंध एवं बलूचिस्तान में महिलाओं के लिए अत्यंत कठोर नियम हैं । हमें बुरखा पहनना पडता है । भारत में वह स्थिति नहीं है । भारत में महिलाओं का आदर किया जाता है । मैं भारत आई हूं, तब से मुझे भी आदर दिया जा रहा है ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !