पाकिस्तान में असुरक्षित हिन्दू !

कराची (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिंध प्रांत के राजोखानई क्षेत्र में हिन्दू मंदिर में एक ७ वर्षीय हिन्दू लडकी की मृतदेह मिली । वह २३ जुलाई शाम से लापता थी । इस विषय में पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की गई थी । हत्या पूर्व लडकी का बलात्कार किए जाने का आरोप उसके पिता ने किया है । पुलिस का कहना है कि शवविच्छेदन के उपरांत ही यह विषय स्पष्ट हो सकता है । दूसरी घटना में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान तहसील के सहार गांव में आकाश कुमार भील इस २० वर्षीय हिन्दू युवक का मृतदेह खेत में मिला है । वह १६ जुलाई से लापता था । पुलिस ने आकाश के मित्र अकमल भट्टी को संदेह के आधार पर बंदी बनाकर उसकी जांच की थी; लेकिन साक्ष्यों के अभाव में उसे छोड दिया गया । आकाश के अभिभावकों का अकमल पर ही संदेह है । उनका आरोप है कि, पुलिस ने पैसा लेकर अकमल को छोडा है ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु