घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मुहम्मद को पीटा !

रांची (झारखंड) – यहां एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुहम्मद शमशाद अली पर १२ से अधिक छात्राओं का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया गया है । यह जानकारी मिलते ही संतप्त लोगों ने मुहम्मद को पकडकर पीटा । छात्राओं का कहना है कि मुहम्मद कुछ कारण बताकर उनको अपने कक्ष में बुलाता था एवं उनका यौन शोषण करता था । मुहम्मद ने ये सभी आरोप अस्वीकार कर दिए हैं । स्थानीय चिकित्सालय में उसका उपचार हो रहा है ।
Jharkhand: Angry parents thrashed Govt school principal #MohdShamshadAli for inappropriately touching girl students https://t.co/fq85UjsJpa
— Organiser Weekly (@eOrganiser) July 22, 2023
इस घटना को ध्यान में लेते हुए भाजपा के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष एवं भूतपूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक पीडिता के पिताजी द्वारा पुलिस को लिखा पत्र ट्वीट कर कहा है कि यह पत्र एक असहाय पिता ने बरहेट-साहिबगंज के पुलिस अधिकारी को लिखा है । यह पत्र पढकर मन उद्विग्न होता है । इस में लिखा है कि प्रधानाध्यापक मुहम्मद शमशाद अली १३ वर्ष आयु की छात्राओं के निजी भागों (प्राइवेट पार्ट) को स्पर्श करता था । इस कारण छात्रा ने विद्यालय जाना छोड दिया था । इस विषय में उसके परिजनों के पूछने पर उसने प्रधानाध्यापक के कृत्यों के संबंध में बताया । यह प्रकरण जब सभी के सामने आया, तब अन्य छात्राओं ने भी उनके साथ ऐसा ही होने की बात कही ।
मरांडी ने आगे कहा है कि यह मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा चुनावसंघ है तथा सोरेन स्वयं इस घटना में ध्यान देंगे, ऐसी अपेक्षा करता हूं । प्रधानाध्यापक का धर्म देखकर उस पर कार्रवाई करने में कोई विलंब नहीं होना चाहिए ।
संपादकीय भूमिका
|
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !
Temple Land Protection Movement : राजस्वमन्त्री चन्द्रशेखर बावनकुळे की घोषणा : ‘देवस्थान इनाम उन्मूलन प्रारूप अधिनियम २०२६’ को स्थगिती !
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !