
नई देहली – देश में मौसमी वर्षा का आगमन होकर ५० दिन बीत चुके हैं । देश के उत्तर क्षेत्र में बडी मात्रा में वर्षा हुई है । महाराष्ट्र के कोकण तथा गोवा राज्य में अच्छी वर्षा हुई है । राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा में अगले तीन दिन मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी गई है । जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में सतर्कता की चेतावनी दी गई है । देश के लगभग १५ राज्याें के अनेक जिलों में बाढ सदृश स्थिति है । इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, आसाम, देहली, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु आदि राज्याें का समावेश है ।
Several parts of Gujarat & Maharashtra receives heavy rainfall creating a flood like situation
News18’s @Diwakar_singh31 shares more details@ridhimb | #Gujarat #Maharashtra #Rainfall #FloodsInIndia pic.twitter.com/xGdNfJmzXu
— News18 (@CNNnews18) July 19, 2023
देश में १ जून से १८ जुलाई तक ३२१.८ मिमी वर्षा हुई है । उत्तर भारत में वर्षा के कारण यमुना नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है तथा आगरे के ताजमहल तक उसका पानी पहुंच गया है । उसी समय १२ राज्यों के २१ जिलों में ६० प्रतिशत वर्षा की कमी है । बिहार के २९, उत्तर प्रदेश के २५, महाराष्ट्र के १८, कर्नाटक के १७ जिलों में आैसतन कम वर्षा हुई है ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !