
नई देहली – केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से धनराशि वसूली के लिए उन्हें धमकीभरे दो भ्रमणभाष आए थे । जनवरी से मार्च २०२३ तक हुए इस प्रकार के पीछे सूत्रधार का नाम अफसर पाशा है जो लष्कर-ए-तोएबा नामक आतंकवादी संगठन का आतंकवादी है । वह आजकल कर्नाटक के बेळगांव के कारागृह में है । पाशा के कहने पर उसके सहयोगी जयेश कंथा उपाख्य जयेश पुजारी ने १४ जनवरी एवं २१ मार्च को गडकरी के कार्यालय में भ्रमणभाष कर अनुक्रम से १०० करोड एवं १० करोड रुपये मांगे थे । पैसे न देने पर गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई थी ।
नितीन गडकरी खंडणी आणि धमकी प्रकरणामागील सूत्रधाराची ओळख पटली आहे. https://t.co/vmO6I8OVeg
— Saamana (@SaamanaOnline) July 14, 2023
१. अफसर पाशा प्रतिबंधित जिहादी संगठन ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’का भूतपूर्व राष्ट्रीव सचिव है और बम बनाने में विशेषज्ञ है । उस पर ढाका में वर्ष २००३ एवं बेंगळुरू में वर्ष २००८ में हुए आतंकवादी आक्रमण का षडयंत्र रचने का आरोप है ।
२. जयेश पुजारी आजकल नागपुर कारागृह में हैं । उसके भ्र्मणभाष एवं सिमकार्ड जप्त कर लिए गए हैं । अफसर पाशा की कोठरी की भी छानबीन की जानेवाली है ।
३. महाराष्ट्र पुलिस के अफसर पाशा को नियंत्रण में लेने हेतु कर्नाटक में जाने की संभावना है ।
संपादकीय भूमिकाभारत से जिहादी आतंकवाद समूलरूप से नष्ट करने के लिए प्रबल राजकीय इच्छाशक्ति की आवश्यकता ! |
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।