सर्वोच्च न्यायालय, लाल किला एवं राजघाट के समीप जल जमाव !

नई देहली – हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से निरंतर पानी छोडे जाने के कारण यमुना नदी में बाढ आ गई है । १३ जुलाई को पानी २०८.६६ मीटर के स्तर पर पहुंच गया । इसके फलस्वरूप सर्वोच्च न्यायालय के बाहर स्थित मार्ग पर जल जमाव हो गया है । इसके साथ ही लाल किला एवं राजघाट पर भी पानी इकट्ठा हो गया है । ‘आई.एस.बीटी.’ कश्मीरी गेट परिसर में २० फीट तक पानी भर गया है ।
WATCH | आशियाने की ‘जल समाधि’… सड़क पर हजारों की आबादी!
देखिए, ‘जनता जिंदाबाद’ @upadhyayabhii के साथ
https://t.co/smwhXUROiK #Delhi #Flood #YamunaRiver #AAP #BJP #JantaZindabadOnABP @socialnidhia pic.twitter.com/aKWYgH7rcD
— ABP News (@ABPNews) July 14, 2023
१. सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की १६ इकाइयां नियुक्त की गई हैं ।
२. १४ जुलाई की संध्या तक २,७०० सहायता शिविर स्थापित किए गए हैं तथा २३,००० से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।
३. देहली के ६ जिले बाढ की चपेट में । राजधानी को आगामी एक-दो दिनों तक २५ प्रतिशत कम पानी मिलेगा क्योंकि बाढ के कारण तीन जल शोधन संयंत्र बंद करने पडे हैं ।
४. राजधानी के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं एवं सरकारी कार्यालयों को घर से काम करने की अनुमति दी गई है ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !