फ्रान्स के मार्सेलिस के एक मुसलमान युवक की व्यथा बताकर मुसलमानों द्वारा की गई हिंसा के लिए फ्रेंच राजनीतिज्ञ उत्तरदायी हैं, ऐसा निष्कर्ष !

लंदन (इंग्लैंड) – ‘बीबीसी’ ने फ्रान्स में चल रही हिंसा के लिए वहां के राजनीतिज्ञ उत्तरदायी होने का समाचार प्रकाशित किया है । ‘फ्रान्स के दंगे : राजनीतिज्ञों के लिए हम किस झाड की पत्ती !’ इस शीर्षक के अंतर्गत प्रकाशित किए एक समाचार में फ्रान्स के मार्सेलिस के अमिने नामक १९ वर्षीय आयु के एक मुसलमान लडके की व्यथा प्रस्तुत की गई है । इस वृत्त में ‘मैं हिंसा का समर्थन करता नहीं हूं; परंतु यहां के युवावर्ग को मैं समझ सकता हूं’, इस प्रकार अमिने का कहा प्रकाशित किया गया है ।
राजधानी पॅरिस में पुलिस द्वारा नाहेल एम. नामक अरब लडके की हत्या की गई । उसके उपरांत संपूर्ण फ्रान्स में हिंसा भडक गई । मार्सेलिस के समुद्र से सटे नगरों में भी बडी मात्रा में आगजनी एवं तोडफोड की घटनाएं हुईं । इन सभी को उजागर करते हुए बीबीसी से संबंधित वृत्त में अमिने आगे कहता है, ‘इस नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी बडी मात्रा में हो रही है । निर्धन (मुसलमान) युवावर्ग के लिए शिक्षा का कोई भी माध्यम बचा नहीं है, अपितु उनके सामने केवल नशीले पदार्थों से संबंधित व्यवसाय करने का विकल्प शेष है । राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने नगर की दो बार भेंट की । उन्होंने हमारे लिए विविध योजनाओं की घोषणा की; परंतु हमारी व्यथा नहीं सुनी’ । ऐसा अंत में अमिने ने इस वृत्त में कहा है । कुल मिलाकर इस समाचार में ‘फ्रेंच राजनीतिज्ञ ही मुसलमान युवावर्ग के असमाधान के लिए कारणीभूत है एवं इस कारण से ही ये युवक दंगें कर रहे हैं’, ऐसा निष्कर्ष निकाला गया है ।
संपादकीय भूमिका‘पत्रकारिता एकपक्षीय नहीं होनी चाहिए’, यह सत्य है; परंतु उसका संतुलन बनाए रखते समय हिंसा का समर्थन करना, यह निषेधार्ह ही है । अर्थात भारत के धर्मांधों को सदैव समर्थन देनेवाली बीबीसी से फ्रान्स के संदर्भ में और क्या अपेक्षा की जा सकती है ? |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला