मंदिरों और मजारों (मुसलमानों की कब्रों) पर कार्रवाई!

नई देहली- प्रशासन द्वारा अनधिकृत धार्मिक स्थलों पर कार्यवाही की गई। यहां भजनपुरा परिसर में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल और दिल्ली पुलिस की देखरेख में हनुमान मंदिर और मजार को हटा दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने सडक चौडीकरण के लिए यह कार्रवाई की। कोई अनुचित घटना न हो इसलिए कार्यवाही के समय पूरे परिसर का ड्रोन से निरीक्षण किया जा रहा था । मंदिर हटाने से पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त सुबोध गोस्वामी ने हनुमानजी की पूजा की। भजनपुरा में ऊपरगामी सेतु बनाया जा रहा है। मंदिर और धर्मस्थल के कारण प्रतिदिन यातायात में व्यत्यय होता था , इसलिए स्थानीय लोगों की सहमति के उपरांत इसे हटाया गया।
#shorts: भजनपुरा में अवैध हनुमान मंदिर और मजार पर चला PWD का बुलडोजर।DilliTak।#bulldozer #action #bhajanpura #pwd #antiencroachment #arvindkejriwal #delhigovernment #delhipolice #delhinews #lgvskejriwal #lgvksaxena #aapvsbjp #aapdelhi pic.twitter.com/CqRpKueeka
— Dilli Tak (@DilliTak) July 2, 2023
उपायुक्त जॉय एन. तिर्की ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों धार्मिक स्थलों को शांतिपूर्वक हटा दिया गया। दोनों निर्माणों को आपसी सहमति से हटा दिया गया। मंदिर के पुजारी ने ही मूर्तियों को गाडी में रखा।
धार्मिक स्थलों को गिराना अयोग्य है! – आम आदमी पार्टी
LG साहब: मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें। परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है।
मेरा आपसे पुनः निवेदन है की दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य… https://t.co/eNmdXY5DGN
— Atishi (@AtishiAAP) July 2, 2023
दिल्ली सरकार में लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”उपराज्यपाल सर, मैंने कुछ दिन पूर्व आपको पत्र लिखकर दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध किया था, तथापि आज आपके आदेश पर भजनपुरा का मंदिर तोड दिया गया। मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को न तोडा जाए। उनसे लोगों की आस्था जुडी हुई है।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।