|

नई देहली – यहां बृजपुरी क्षेत्र में २३ जून की रात को २० वर्ष के मोहम्मद जैद ने १९ वर्ष के राहुल पर चाकू से आक्रमण किया । पेट के नीचे के भाग में चाकू लगने से राहुल की स्थिति गंभीर है एवं उसका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है । इस समय उसका चचेरा भाई सोनू भी जैद के आक्रमण में घायल हो गया । पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध प्रविष्ट किया है । इस घटना के उपरांत से जैद फरार है एवं उसे ढूंढा जा रहा है । परिसर में तनाव है एवं कोई भी अनुचित घटना न हो, इसलिए रिजर्व दल के पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है ।
दिल्ली के बृजपुरी इलाके में चाकूबाजी की वारदात के बाद तनाव, मो. जैद ने राहुल और सोनू नाम के 2 युवाओं को चाकू से मारा #Delhi #Crime | @JournoPranay @pramodsharma29 pic.twitter.com/uweZQwRuFj
— Zee News (@ZeeNews) June 24, 2023
उत्तर-पूर्व देहली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा ‘जैद एवं राहुल दोनों एक ही परिसर में रहते हैं एवं एकदूसरे को पहचानते हैं । उनमें पहले से ही आपसी विवाद है तथा इसी कारण से जैद ने यह आक्रमण किया । इसको ‘हिन्दू विरुद्ध मुसलमान’ रंग न दें । जैद के परिजन उसे ढूंढने के लिए पुलिस की सहायता कर रहे हैं । (घटना का वस्तुनिष्ठ अध्ययन करने के उपरांत ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचना चाहिए; परंतु हिन्दू युवकों का मुसलमान युवकों से विवाद हो, तो सदैव हिन्दू ही मार क्यों खाते हैं ? वे कभी चाकू भोंकने तक की हिंसा का विचार क्यों नहीं करते ? इसका भी विचार होना चाहिए ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
Bharuch Jama Masjid Row : भड़ौच (गुजरात) स्थित जामा मस्जिद के भूगर्भ (तहखाने) में देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुईं !