
रामनाथी, २२ जून (संवाददाता) – हमें निद्रिस्त हिन्दुओं को जगाकर संपूर्ण विश्व में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करनी है । सभी हिन्दू भोंपुओं से दिन में ५ बार दी जानेवाली अजान से त्रस्त हैं । हम भी त्रस्त थे; परंतु उसे रोकना हमारे नियंत्रण में नहीं था । इसलिए हमने उसके लिए नया विकल्प देने का प्रयास किया । उसके अनुसार हम सभी हिन्दुओं ने मिलकर शहर में ८५ फीट ऊंचा ‘श्रीराम टॉवर’ खडा कर उस पर २५ ध्वनियंत्र लगाए । इन ध्वनियंत्रों से सवेरे-सायंकाल हनुमान चालिसा चलाई जाती है । इससे हिन्दू एकत्रित हुए, तो क्या क्या हो सकता है, यह समझ में आया । हमारे इस ‘श्रीराम टॉवर’ से प्रेरणा लेकर परिसर के अनेक गांवों ने ‘श्रीराम टॉवर’ की मांग की । एक गांव के सरपंच ने १ माह के अंदर ही उनके गांव में टॉवर खडा करने का निश्चय किया । पहले हिन्दुओं के त्योहारों पर अनेक शर्तें लगाई जाती थी, साथ ही हिन्दू समाज अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा था; इसलिए श्रीराम युवा सेना ने हिन्दुओं के सभी महत्त्वपूर्ण त्योहार सार्वजनिकरूप से मनाना आरंभ किया, ऐसा प्रतिपादन मध्यप्रदेश की ‘श्रीराम युवा सेना’ के प्रदेश महामंत्री श्री. हरिश जोशी ने किया । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के सांतवें दिन (२२.६.२०२३ को) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।

श्री. हरिश जोशी ने आगे कहा, ‘‘वर्ष २०१५ में हिन्दू जनजागृति समिति से हमारा संपर्क हुआ । उस समय के हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में मैंने विधायक राजासिंह का भाषण सुना । उसके उपरांत मैंने कट्टर हिन्दू बनने का निश्चय किया । विधायक राजासिंह हमारे आदर्श हैं । उनकी भांति हम भी गोहत्या, लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य करते हैं । हिन्दुत्व का कार्य करने के कारण विरोधियों ने मुझ पर तथा मेरे भाई पर आक्रमण किए; परंतु ईश्वर की कृपा से उससे हमारी रक्षा हुई ।’’
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार