
गोवा राज्य में स्थित कलांगुट ग्रामपंचायत ने २ दिन पूर्व यहां के शिवप्रेमियों द्वारा खडी की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति हटाने का आदेश जारी किया था । इसके विरुद्ध शिवस्वराज्य संगठन एवं स्थानीय शिवप्रेमियों ने तीव्र आंदोलन चलाने की चेतावनी दी । यहां के सैकडों शिवप्रेमियों ने एकत्रित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास एकत्रित होकर इस आदेश की निंदा कर आदेश को वापस लेने की मांग की । शिवप्रेमियों के इस आंदोलन के कारण कलांगुट ग्रामपंचायत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति हटाने का आदेश वापस लिया, साथ ही इसके लिए सरपंच जोसेफ सिक्वेरा ने क्षमायाचना की ।

इस आंदोलन का नेतृत्व करनेवाले शिवस्वराज्य संगठन के अध्यक्ष श्री. ज्ञानेश्वर मठकर एवं उपाध्यक्ष श्री. प्रज्योत कलांगुटकर को वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में सनातन के धर्मप्रचारक सद्गुरु सत्यवान कदमजी के करकमलों से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर शिवस्वराज्य संगठन के सर्वश्री सुरेश मयेकर, सिद्धेश गोवेकर एवं प्रसाद शिरोडकर उपस्थित थे । इस समय उपस्थित सभी हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्’, ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की जय’ का जयघोष कर आनंद व्यक्त किया ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !