
रामनाथी, २१ जून (संवाददाता) – इस भारतभूमि की रक्षा के लिए करोडों हिन्दुओं ने प्राणों का बलिदान दिया है । ऐसा होते हुए हम इस भूमि के टुकडे अन्य धर्मियों को कैसे लेने दे सकते हैं ? हमारे महान ऋषि-मुनियों ने मनुष्य के हित के लिए भारतीय परंपराएं एवं संस्कृति बनाई हैं । सवेरे जागने के उपरांत सर्वप्रथम भूमि को प्रणाम करना, सूर्यदेव को प्रणाम करना आदि हिन्दुओं की संस्कृति है । भगवान को समर्पित करने के लिए फूल तोडने से पूर्व उस पेड से अनुमति लेना हिन्दू धर्म की सीख है । ऐसी संस्कृति में पर्यावरण का विनाश कैसे हो सकेगा ? भारतीय संस्कृति मूलतः पर्यावरण के संवर्धन की शिक्षा देती है ।

वर्ष २०२१-२२ में भारत से ११ लाख ७५ सहस्र मेट्रीक टन ‘बीफ’ (गोमांस) का निर्यात हुआ । यह बात हमारे धर्म एवं शास्त्र के विरुद्ध है । हमारी संस्कृति में गाय को चारा देने के लिए कहा गया है । हमारे अभिभावकों ने अपने बच्चों को गाय को चारा देना सिखाया होता, तो हिन्दू युवतियां गाय को काटनेवालों के साथ भाग नहीं जातीं । हिन्दुओं ने अपने बच्चों को अपनी संस्कृति सिखाई होती, तो लव जिहाद की घटनाएं नहीं होतीं । हिन्दुओं को अपने बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति सिखानी चाहिए, ऐसा स्पष्टतापूर्ण प्रतिपादन मुंबई के ‘अयोध्या फाऊंडेशन’ की संस्थापिता श्रीमती मीनाक्षी शरण ने किया । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के पांचवें दिन (२०.६.२०२३ को) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रही थीं ।
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !