रेल्वेमंत्री अश्विनी वैष्णव की जानकारी !
(‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ अर्थात रेल्वेगाडी के एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए पटरियों में ‘इलेक्ट्रॉनिक’ पद्धति से किया जानेवाला बदलाव)

भुवनेश्वर (ओडिशा) – ओडिशा के बालासोर में २ जून को हुए रेल्वे अपघात का कारण सामने आया है । रेल्वेमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘ए.एन्.आय.’समाचार संस्था को बताया कि इस दुर्घटना की छानबीन पूर्ण हो गई है और अपघात का कारण स्पष्ट हो गया है । इस दुर्घटना के लिए उत्तरदायी कौन हैं ?, यह भी स्पष्ट हो गया है । यह दुर्घटना ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’में बदलाव के कारण हुई ।
‘Electronic interlocking’ behind Balasore train accident: Railway Minister Ashwini Vaishnaw https://t.co/yNN6Ps5D9Z
— TOI India (@TOIIndiaNews) June 4, 2023
१. रेल्वेमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि ४ जून को संध्याकाल तक रेलवे पूर्ववत हो जाएगी । सभी अपघातग्रस्त डब्बों से मृतदेह बाहर निकाली गई हैं । इस मार्ग पर रेल्वे गाडियों के टक्करविरोधी कवच यंत्रणा अस्तित्व में नहीं; परंतु इस अपघात का उससे कोई भी संबंध नहीं ।
२. ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’में बदलाव के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर मोड दी गई जिस पर पहले से ही मालगाडी खडी थी । उसके लिए हरा सिग्नल भी मिला था । इसीलिए यह गाडी मालगाडी से जाकर टकरा गई और अपघात हुआ । रेल्वेगाडी का चालक संपूर्णरूप से इस ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’द्वारा गाडी पटरियों पर आगे ले जाता है । जैसे-जैसे पटरियां बदलती जाती हैं, वैसे-वैसे इस पटरी से उस पटरी पर गाडी जाती रहती है । इस ‘इंटरलॉकिंग’में बदलाव होने से एक ही पटरी पर दो गाडियां आ गईं और यह अपघात हुआ ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।