सिर पर गंभीर चोट तथा बायां हाथ निष्क्रिय

यवतमाल २८ मई (वार्ता) – लाडखेड पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सोनखास लासिणा मार्ग पर २७ मई की रात ८ बजे एक ट्रक में गायें होने का संदेह भागवताचार्य श्री. संतोष जाधव महाराज को हुआ । उन्होंने इस विषय में पूछताछ करने पर गौमाता की तस्करी करने वाले ५-६ लोगों ने महाराज पर आक्रमण किया। इस समय वहां से निकल रहे बंजारा युवक महाराज की सहायता के लिए दौड कर आएं; परंतु तब तक आक्रमणकर्ता ट्रक लेकर भाग गए ।
महाराज को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है । इस आक्रमण में उनके सिर पर गंभीर चोट के साथ उनका बायां हाथ निष्क्रिय हुआ है । इसके पूर्व भी धामनगांव मार्ग पर गौमाता की तस्करी करने वाला ट्रक रोकने से उन पर आक्रमण हुआ था । मध्य प्रदेश से आंध्र प्रदेश राज्य में बडी मात्रा में गोतस्करी हो रही है । (इस पर पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा ? – संपादक)
४-५ वर्ष पूर्व महाराज ने स्वयं का जीवन खतरे में डालकर भाग्यनगर से १३ हिन्दू लडकियों को ‘लव जिहाद’ के दलदल से छुडाकर वापस लाने का कार्य किया था ।
संपादकीय भूमिकामहाराष्ट्र में गोहत्या बंदी कानून है । ऐसा होते हुए भी राज्य में गोतस्करी होना और उसका विरोध करने वाले गो प्रेमियों को जान मुट्ठी में रखकर जीना पडता है । महाराष्ट्र में ऐसी घटनाएं होना रोषपूर्ण है ! |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !