बांग्लादेश से आई मुसलमान युवती ने कथावाचन के समय धीरेंद्रकृष्ण शास्त्रीजी से की विनती !

बालाघाट (मध्य प्रदेश) – यहां परसवाडा क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्रीजी के रामकथा वाचन के समय बांग्लादेशी मुसलमान युवती ने अपने विचार प्रस्तुत किए । शास्त्रीजी ने उसे व्यासपीठ पर बुलाया । उस युवती ने कहा, ‘भगवान रामजी का नाम लेने से मनःशांति मिलती है । मैं ‘यू ट्यूब’ पर हिन्दू धर्म का भजन, कीर्तन, धार्मिक कथा एवं आपकी (धीरेंद्रकृष्ण शास्त्रीजी की) रामकथा देखती हूं । अब मुझे सनातन धर्म स्वीकार करना है । सनातन धर्म से बढकर अन्य कोई धर्म नहीं है ।’
Bangladeshi Muslim woman meets Bageshwar Dham Sarkar, says she finds peace in Lord Rama’s name, wants to embrace Sanatan Dharma
https://t.co/f4Yjasv5Ue— OpIndia.com (@OpIndia_com) May 25, 2023
धीरेंद्रकृष्ण शास्त्रीजी ने उस युवती से पूछा, ‘क्या आप किसी के दबाव में आकर ऐसा बोल रही हैं ?’, तब उसने कहा, ‘मैं स्वच्छा से विजा लेकर भारत आई हूं तथा मुझ पर किसी का भी दबाव नहीं है ।’ तब शास्त्रीजी ने कहा, ‘अभी आप अपने धर्म में ही रहो । हम पर उपद्रव निर्माण करने का आरोप लगाया जाता है; परंतु मैं किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं हूं एवं धर्मांतरण में मेरा विश्वास नहीं है । श्रीरामनाम पर एवं धर्म में पुनर्प्रवेश करने में मेरा विश्वास है ।’
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु